'हमेशा मम्माज बॉय रहूंगा'; मां के जन्मदिन पर गौरव खन्ना का दिल छूने वाला नोट; लिखा- 'मां सच में कमाल होती हैं'
Gaurav Khanna Post For His Mother: चर्चित टेलीविजन एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दिल छूने वाला पोस्ट लिखा है।
विस्तार
मशहूर एक्टर और 'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना की मां का आज जन्मदिन है। एक्टर ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर का कहना है कि वे हमेशा 'मम्माज बॉय' रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने बेशुमार प्यार देने के लिए मां का शुक्रिया अदा किया है।
लिखा- 'अब क्या ही कहूं मां...'
गौरव खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'अब क्या ही कहूं मां... सभी माएं सच में कमाल की होती हैं। वे हमें जिंदगी देती हैं। हमारी परवरिश करती हैं और हमेशा बहुत ज्यादा प्यार और सब्र के साथ हमारा साथ देती हैं। चाहे यह पक्का करना हो कि हमें अच्छा खाना मिले, अच्छी तरह सिखाया जाए, मुश्किल दिन के बाद हमें दिलासा देना हो या हमारी कामयाबियों और नाकामियों दोनों में हमारा हौसला बढ़ाना हो। उनकी हमेशा देखभाल ऐसी चीज है, जिसे हम सब हल्के में लेते हैं'।
खुद को बताया 'मम्माज बॉय'
गौरव ने आगे लिखा है, 'हर दिन, वे हमें प्रेरित करने और याद दिलाने के तरीके ढूंढती हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं है। आप हमेशा जानती हैं कि मुझे बेहतर कैसे महसूस कराना है। जब मैं उदास होता हूं तो मैं आपके बेशर्तिया और कभी न बदलने वाले प्यार के बारे में सोचता हूं। मुश्किल समय में आप हमेशा मुझे दिलासा देने के लिए सही शब्द ढूंढ लेती हैं। मुझे जैसा मैं हूं, वैसा बनाने के लिए शुक्रिया मां'। मुझे गर्व है। हमेशा एक मम्माज बॉय। आपको जन्मदिन मुबारक मां'। गौरव ने आगे लिखा है, 'उन सभी मांओं को भी खूब ताकत और प्यार मिले, जिनका आज जन्मदिन है'।
निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में गौरव
बता दें कि गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं। इस रियलिटी शो में आकांक्षा ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा था कि वे और गौरव तलाक ले रहे हैं। आपसी सहमति से दोनों ने यह फैसला लिया है।