फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival

गणेश चतुर्थी: बप्पा के आगे मिट जाती हैं मजहब की सभी दीवारें, मुस्लिम सितारे भी श्रद्धा से मनाते हैं गणेशोत्सव

Mon, 14 Sep 2026 06:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Sep 2026 06:24 AM IST
सार

Ganesh Chaturthi 2026: आज देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। लोग अपने घर बप्पा का स्वागत करने में जुटे हैं। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में बॉलीवुड सेलेब्स भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। कई मुस्लिम सेलेब्स भी गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। जानें उनके बारे में...

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival
गणपति उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणपति उत्सव की धूम फिल्म जगत में भी खूब देखी जाती है। शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनू सूद तक कई सेलेब्स अपने घर बप्पा का स्वागत करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कई मुस्लिम सितारे भी हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी के जश्न में डूब जाते हैं। बप्पा के पूजा-अर्चना से लेकर विसर्जन में डांस करने तक, वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आज गणेश चतुर्थी पर जानते हैं कि गैर मजहबी होने के बावजूद कौन-कौन से सितारे बप्पा के पर्व में शामिल होते हैं। 

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान    
बॉलीवुड के किंग खान भी हर हिंदू त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। अभिनेता सपरिवार ये उत्सव मनाते हैं। वह गणपति बप्पा में बहुत विश्वास रखते हैं। कई बार उन्हें परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने जाते देखा गया है। इसके अलावा अंबानी परिवार के गणपति उत्सव से लेकर कई अन्य लोगों के यहां इस मौके पर आयोजनों में भी वे शिरकत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival
सलमान खान-अर्पिता-आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान, हर त्योहार पूरे हर्षोल्लास से मनाते हैं। होली, दिवाली, रक्षाबंधन हर त्योहार खान परिवार में आयोजित होता है। इसी तरह सलमान खान गणपति उत्सव में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मालूम हो कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल अपने घर में बप्पा का स्वागत करती हैं। पूरी खान फैमिली भी इस आयोजन में शामिल होती है। विसर्जन में भी सलमान खान नाचते झूमते हुए बप्पा को विदाई देते हैं। 

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival
सैफ अली खान-करीना - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान भले ही मुस्लिम हैं, लेकिन उन्होंने करीना कपूर से शादी की है। हर साल वे अपनी पत्नी और दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं।

Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान
इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी शामिल हैं। हिना खान होली-दिवाली की तरह हर साल गणेश चतुर्थी भी मनाती हैं। इन वजहों से वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। हालांकि हिना खान को कोई फर्क नहीं पड़ता वह तो हर त्योहार धूमधाम से मनाती हैं। बीते साल भी वे एकता कपूर के यहां आयोजित गणपति उत्सव में शामिल हुई थीं।

Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा अली खान
अभिनेत्री सारा अली खान महादेव की भक्त हैं। वे शिवालयों में जाकर पूजा-अर्चना करती हैं। गणपति उत्सव भी वे बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं।  

Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

शहीर शेख
चर्चित एक्टर शहीर शेख भी गणेश चुतर्थी के आयोजनों में शिरकत करते हैं। 'महाभारत' में अर्जुन के किरदार से लोकप्रियता बटोरने वाले शहीर गणेश चतुर्थी के अवसर पर जश्न में डूब जाते हैं।

Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival
रक्षंदा-अदा - फोटो : सोशल मीडिया

ये सेलेब्स भी मनाते हैं गणपति उत्सव
टीवी एक्टर जैन इमाम, अदा खान और रक्षंदा खान समेत टीवी जगत के कई और मुस्लिम सेलेब्स भी यह पर्व मनाते हैं और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed