Maisie Williams: भारतीय रंग में रंगी नजर आई गेम्स ऑफ थ्रोन की मैसी विलियम्स, वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी
गेम ऑफ थ्रोन्स की आर्या स्टार्क यानी हॉलीवुड एक्ट्रेस मैसी विलियम्स भारत में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'गेम ऑफ थ्रोन्स' में आर्या स्टार्क का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वाली अभिनेत्री मैसी विलियम्स इस समय भारत में हैं। वह मुंबई के एक होटल में ठहरी हैं, जहां से उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया है। वह कमरे में भगवान कृष्ण की फोटो, सजावट और उन्हें मिले छोटे-छोटे गिफ्ट्स को देख काफी प्रभावित और बेहद खुश हुईं। इसके अलावा उन्होंने और भी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके जरिए ये देखा जा सकता है कि भारत में वो कैसा महसूस कर रही हैं और क्या कर रही हैं।
GOT star Maisie Williams arrives in Mumbai for Christian Dior present, is impressed along with her desi resort room. #MaisieWilliams #maisieinmumbai #mumbai #gameofthrones pic.twitter.com/MRJT63sFLJ
— The Telegraph (@ttindia) March 29, 2023
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की 'भोला' ने जीता दर्शकों का दिल! ट्विटर पर आई रिएक्शन की बाढ़