{"_id":"65d5f8095440c9e44806cc86","slug":"gadar2-star-ameesha-patel-talks-about-her-friendship-with-hrithik-roshan-revealed-she-gave-the-name-greek-god-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ameesha Patel: 'गदर 2' स्टार अमीषा के लिए ऋतिक हैं बेहद खास, बोलीं - उन्हें 'ग्रीक गॉड' का टैग मैंने दिया था","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ameesha Patel: 'गदर 2' स्टार अमीषा के लिए ऋतिक हैं बेहद खास, बोलीं - उन्हें 'ग्रीक गॉड' का टैग मैंने दिया था
Wed, 21 Feb 2024 09:55 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 21 Feb 2024 09:55 PM IST
सार
अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे अच्छी तरह से याद है फिल्म 'कहो न प्यार है' के दौरान जब मैंने ऋतिक को पहली बार देखा तभी मुझे एहसास हो गया था कि वे स्टार बनने वाले हैं।
विज्ञापन
अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों को आज भी अमीषा और ऋतिक की केमिस्ट्री याद है। हाल ही में, 'गदर 2' स्टार ने एक साक्षात्कार के दौरान अपनी पहली फिल्म को याद किया। साथ ही साथ उन्होंने अपनी और ऋतिक की दोस्ती के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए।
ऋतिक को दिया 'ग्रीक गॉड' का टैग
अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे अच्छी तरह से याद है फिल्म 'कहो न प्यार है' के दौरान जब मैंने ऋतिक को पहली बार देखा तभी मुझे एहसास हो गया था कि वे स्टार बनने वाले हैं। उन्हें देखकर मेरे मन में पहला ख्याल आया कि ये तो 'ग्रीक गॉड' जैसे दिखते हैं। मैंने ही ऋतिक को 'ग्रीक गॉड' का टैग दिया था।'
BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' में पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार से उठा पर्दा, निर्देशक ने किया दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन
ऋतिक हैं खास दोस्त
अमीषा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'ऋतिक के साथ मैं एक अलग तरह का अपनापन महसूस करती हूं। वे मेरे खास दोस्तों में से एक हैं। हम जब भी मिलते हैं तो पुराने दिनों को याद करते हैं। मैं अब भी उन्हें पियर्स ब्रॉसनन के नाम से बुलाती हूं। उन्होंने हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ हमेशा दिया है।'
जैकी भगनानी और रकुलप्रीत सिंह की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश
अमीषा का वर्क फ्रंट
अमीषा पटेल ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की है। इस फिल्म में वे सनी देओल के साथ नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री आने वाले दिनों में फिल्म 'हमराज' के सीक्वल में दिखाई देंगी।