फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid kapoor new Film Ashwatthama-The Saga Continues announced read details inside

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, 'आश्वत्थामा' में आएंगे नजर

Tue, 19 Mar 2024 08:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Mar 2024 08:55 PM IST
सार

'अश्वत्थामा' का निर्देशन सचिन रवि करेंगे। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। वहीं, इसका निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख करेंगे। 

विज्ञापन
Shahid kapoor new Film Ashwatthama-The Saga Continues announced read details inside
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार कलाकारों में शाहिद कपूर का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। हाल ही में वे तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया नाम की फिल्म में नजर आए थे। फिल्म में उनकी अदाकारी उनके फैंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद वे रोशन एंड्र्यूज की फिल्म देवा नजर आने वाले हैं। इस बीच उनकी एक नई फिल्म का एलान हो गया है।

विज्ञापन

Prime Video: प्राइम वीडियो की अगले दो साल की स्लेट जारी, नेटफ्लिक्स के मुकाबले फीका रहा हिंदुस्तानी जश्न

विज्ञापन

अश्वत्थामा में दिखेंगे शाहिद

शाहिद जल्द ही 'अश्वत्थामा' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा का किरदार में दिखेंगे। निर्माताओं ने आज (19 मार्च) अमेजन प्राइम के इवेंट में इस प्रोजेक्ट की पुष्टि कर दी है। शाहिद कपूर ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।
Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती ने किया अपने टॉक शो 'द राणा कनेक्शन' का एलान, अभिनेता के दोस्त होंगे शामिल

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

विज्ञापन

सचिन रवि करेंगे निर्देशन

'अश्वत्थामा' का निर्देशन सचिन रवि करेंगे। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। वहीं, इसका निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख करेंगे। बताया जा रहा है कि निर्माता इस फिल्म को शानदार अंदाज में फिल्माने की कोशिश में जुटे हुए हैं। मेकर्स के मुताबिक इसे इस ढ़ंग से फिल्माने की योजना है जैसा दर्शकों के स्क्रीन पर इससे पहले कभी कुछ ऐसा अनुभव नहीं किया हो। जानकारी के अनुसार इसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।
Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed