फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   folk singer neha singh rathore talks about Bhojpuri Bachao Andolan against vulgar songs singer pawan singh bjp

Neha Singh Rathore: भोजपुरी में अश्लील गाने बनाने वालों पर भड़कीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर, कही यह बात

Tue, 19 Mar 2024 10:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Mar 2024 10:14 PM IST
सार

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर भोजपुरी गीतों को गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य भोजपुरी गीतों और भाषा को बचाना है।

विज्ञापन
folk singer neha singh rathore talks about Bhojpuri Bachao Andolan against vulgar songs singer pawan singh bjp
नेहा सिंह राठौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने गीतों और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे अक्सर भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में अश्लील गीत गाने वाले गायकों की आलोचना करती हैं और पुराने लोकगीत, भोजपुरी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करती हैं। अक्सर उनके गीत वायरल होते हैं और वे अपने गीतों के माध्यम से राजनेताओं पर भी निशाना साधती रहती हैं। वहीं नेहा सिंह ने एक बार फिर भोजपुरी गीतों को गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य भोजपुरी गीतों और भाषा को बचाना है।

विज्ञापन


पूर्वजों के गाने बचाने की कोशिश
उन्होंने कहा कि भोजपुरी को बचने के लिए उनका आंदोलन तीन से चार साल से चल रहा है, जिसमें वे अकेली संघर्ष कर रही हैं। इस बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, 'मैंने तीन-चार साल पहले भोजपुरी बचाओ आंदोलन शुरू किया था। इसके तहत भोजपुरी को संरक्षित करने के लिए उन गीतों की एक डायरी बना रही हूं, जो 30-40 साल पहले हमारे पूर्वजों ने गाए थे। भोजपुरी को समृद्ध बनाने के लिए मैं साफ-सुथरे गाने लिख रही हूं। आजकल अश्लील भोजपुरी गाने बजते हैं। मैंने इसके खिलाफ यह आंदोलन शुरू किया है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Citadel Honey Bunny Announcement: इवेंट में करण के पैर छूते दिखे वरुण-सामंथा, फिल्मकार का रिएक्शन हुआ वायरल


अश्लील गीत गाने वाले राजनीति में बैठे
इसके साथ ही उन्होंने अश्लील गीत गाने वाले गायकों के बारे में बात की। साथ ही यह मुद्दा भी उठाया कि कैसे अश्लील गीत गाने वाले लोग राजनीति और संसद में बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी लड़ाई उन लोगों के खिलाफ है, जो 'लहंगा उठा देब रिमोट से' और 'फटाफट' जैसे गाने गाकर संसद में बैठे हैं। 'खोल के देखाव'...जब ऐसे गीत गाने वाले लोगों को टिकट दिया जाता है तो लड़ाई, मेरा आंदोलन और मेरे सवाल तीखे हो जाते हैं।'
Raghuvaran Anniversary: दिलीप कुमार को धमकाने साउथ से आया ये ‘शैतान’, रामू की फिल्म ‘शिवा’ में दिखी असली हनक

बीजेपी पर नेहा का हमला
नेहा सिंह राठौर ने आगे कहा, 'बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से मैदान में उतारा है, इसलिए मुझे लगता है कि बीजेपी ऐसे गायकों को बढ़ावा दे रही है और भाषा का अपमान करने वाले लोगों को टिकट देकर सम्मानित कर रही है। यह मेरी लड़ाई है। लोगों ने भोजपुरी को बदनाम किया है। संसद को ऑर्केस्ट्रा, डीजे नहीं बनाया जाएगा। यह सम्मानजनक जगह है।'
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, 'आश्वत्थामा' में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed