{"_id":"65fd680eebf05b4b9406fc7c","slug":"furiosa-a-mad-max-saga-anya-taylor-joy-chris-hemsworth-tom-hardy-film-world-premiere-at-cannes-film-festival-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में 'फ्यूरियोसा' की धमक, इस दिन होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में 'फ्यूरियोसा' की धमक, इस दिन होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर
Fri, 22 Mar 2024 04:45 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते दिनों फिल्म 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' का दूसरा ट्रेलर जारी हुआ। अब इसे लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आई है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में होगा। कान फिल्म फेस्टिवल की तरफ से यह जानकारी दी गई है। मालूम हो कि 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' वर्ष 2015 में आई निर्देशक जॉर्ज मिलर की फिल्म 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' का प्रीक्वल है।
विज्ञापन
इस तारीख हो दिखाई जाएगी फिल्म
कान फिल्म फेस्टिवल में 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' का प्रीमियर 15 मई को होगा। यह फिल्म जॉर्ज मिलर के निर्देशन में बनी है। कान में प्रीमियर को लेकर जॉर्ज मिलर ने खुशी जताई है। इससे पहले वर्ष 2015 में 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' का भी कान में प्रीमियर हुआ था। करीब नौ साल बाद अब इसके प्रीक्वल का प्रीमियर फेस्टिवल में होना मेकर्स के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
Kapil Sharma: कपिल शर्मा को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, कॉमेडी शो के इस सीन को लेकर मचा था बवाल
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैड मैक्स फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म में इम्पीरेटर फ्यूरियोसा के रूप में चार्लीज थेरॉन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। नई फिल्म फ्यूरियोसा यानी आन्या टेलर जॉय पर केंद्रित है, जिसे उनके बचपन में वारलॉर्ड डिमेंटस यानी क्रिस हेम्सवर्थ द्वारा अपहरण कर लिया गया था और वे कई माताओं के ग्रीन प्लेस में अपने घर वापस जाने का रास्ता खोजने के लिए खुद को तैयार करती हैं।
Retro Film Festival: फिर रिलीज हो रही बादशाह की 'बाजीगर', रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में ताजा होंगी पुरानी यादें
जॉर्ज मिलर ने जताई खुशी
कान फेस्टिवल में फिल्म के प्रीमियर को लेकर जॉर्ज मिलर ने कहा, 'मैं 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' के जरिए कान फेस्टिवल में वापसी को लेकर बहुत रोमांचित हूं। यह बहुत खुशी की बात है। दर्शकों के साथ इस फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए इससे बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता है'।
Don 3: इस दिन से शुरू होगी 'डॉन 3' की शूटिंग, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट