Box Office Report: 'भूत बंगला' की बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत; जानिए कैसा रहा 'धुरंधर 2' और 'डकैत' का हाल?
Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज को करीब महीनाभर पूरा हो गया है। इसके बाद 'डकैत' ने दस्तक दी। कल अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' भी रिलीज हो चुकी है। बीते शुक्रवार इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के महीनेभर बाद भी सिनेमाघरों में धमक बनाए हुए है और करोड़ों में कमाई कर रही है। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म 'डकैत' खास दम नहीं दिखा पाई है। कल 17 अप्रैल को अक्षय कुमार अभिनीत 'भूत बंगला' ने दस्तक दी है। फिल्म ने कैसी शुरुआत की और इसके आने से 'धुरंधर 2'-'डकैत' पर क्या असर पड़ा? जानिए
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस
आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म की कमाई में बेशक कमी आई है, मगर अब भी यह मजबूती से डटी है और करोड़ों में कमाई कर रही है। ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर चुकी इस फिल्म ने गुरुवार को 29वें दिन 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था। कल शुक्रवार को 30वें दिन फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1105.84 करोड़ रुपये हो चुका है।
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की इस फिल्म ने कल ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाकर शुरुआत की। इससे पहले गुरुवार को पेड प्रिव्यू से इस फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये हो चुका है। बेशक इस फिल्म ने पहले दिन दोहरी संख्या में कलेक्शन किया है, मगर बजट के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म औसत ही रही है। इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये करीब बताया जा रहा है। कोई फिल्म पहले दिन अगर बजट का दस फीसदी कमाती है तो इसे औसत माना जता है, 20 फीसदी को अच्छा और इससे अधिक को फिल्म के भविष्य के लिए अच्छा संकेत समझा जा सकता है। ऐसे में 'भूत बंगला' की शुरुआत औसत है। देखना होगा कि वीकएंड पर यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है?
'डकैत' का कलेक्शन
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म औसत प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने गुरुवार को 1.40 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद कल शुक्रवार को आठवें दिन फिल्म के कलेक्शन में और कमी आई। बीते दिन फिल्म ने 1.02 करोड़ रुपये जुटाए। 'डकैत' का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 29.47 करोड़ रुपये हो चुका है।
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगी है। गुरुवार को इस फिल्म ने 1.26 करोड़ रुपये कमाए थे। मगर, अब यह भी लाखों में सिमट गई है। फिल्म का कल शुक्रवार को 23वें दिन का कलेक्शन 94 लाख रुपये रहा। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का नेट कलेक्शन 60.88 करोड़ रुपये हो गया है।