फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   For Rehman Dakait 60 and lead actress 1300 people audition says Dhurandhar casting director

रहमान डकैत के लिए 60 ऑडिशन, 1300 लड़कियों में से चुनीं गईं सारा; 'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर ने किया खुलासा

Sat, 13 Dec 2025 06:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 13 Dec 2025 06:48 PM IST
सार

Dhurandhar Caste: फिल्म 'धुरंधर' की कास्टिंग को लेकर मुकेश छाबड़ा ने कई बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि फिल्म में किसी भी कलाकार को लेने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है। आईए जानते हैं उन्होंने कास्टिंग को लेकर और क्या कहा है?

विज्ञापन
For Rehman Dakait 60 and lead actress 1300 people audition says Dhurandhar casting director
रणवीर सिंह, मुकेश छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' को हर तरफ से तारीफ मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में बड़े एक्टर्स और कम मशहूर एक्टर्स को अलग अंदाज में पेश किया गया है। इसके लिए कास्टिंग डायरेक्टर की तारीफ हो रही है। फिल्म में कलाकारों को कास्ट करने पर कास्टिंग डायरेक्टर ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

फिल्म में इन घटनाओं का हुआ जिक्र
फिल्म 'धुरंधर' में कंधार प्लेन हाईजैक, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों की कहानी दिखाई गई है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 269 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

For Rehman Dakait 60 and lead actress 1300 people audition says Dhurandhar casting director
फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन लोगों ने निभाए किरदार
फिल्म में रणवीर सिंह ने अंडर कवर जासूस हमजा अली, आर माधवन ने भारतीय जासूस मास्टर अजय सान्याल, संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम चौधरी, अक्षय खन्ना ने गैंगस्टर रहमान डकैत और अर्जुन रामपाल ने आईएसआई मेजर इकबाल का किरदार निभाया है। सभी किरदारों की दर्शक और आलोचक तारीफ कर रहे हैं।

30 साल की उम्र में मलयालम अभिनेता अखिल विश्वनाथ ने दुनिया को कहा अलविदा, घर पर की खुदकुशी

विज्ञापन

दर्शकों को हैरान करना चाहते थे मुकेश
पीटीआई से बात करते हुए मुकेश छाबड़ा ने बताया 'मैं हमेशा सोचता हूं कि लोगों को कैसे हैरान किया जाए। कास्टिंग को और ज्यादा दिलचस्प, मजेदार और नया कैसे बनाया जाए। इस फिल्म के साथ मैं यही करना चाहता था। लोग इस फिल्म से ट्विस्ट की उम्मीद कर रहे थे। इसलिए मैं कास्टिंग के साथ थोड़ा ट्विस्ट करना चाहता था। हर किसी को यह लगना चाहिए कि हमने किसी को ऐसे ही कास्ट नहीं किया है।'

For Rehman Dakait 60 and lead actress 1300 people audition says Dhurandhar casting director
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @saraarjunn
हर कलाकार पर हुआ विचार
कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने और आदित्य ने कास्ट को फाइनल करने में लगभग डेढ़ साल बिताया। शुरू में उन एक्टर्स पर विचार किया जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने काम से एक मजबूत छाप छोड़ी। उन्होंने कहा 'हर कास्टिंग के साथ, हमने यह सोचने में बहुत समय बिताया कि अर्जुन, माधवन, संजू बाबा या अक्षय सही रहेंगे या नहीं। हर दिन, मैं और आदित्य दो से चार घंटे बैठते थे, नामों पर चर्चा करते थे, लड़ते थे, बात करते थे।'

1300 लड़कियों का हुआ ऑडिशन
मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया कि रणवीर सिंह पहले ही प्रोजेक्ट के साथ जुड़े थे। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए 1300 लड़कियों का ऑडिशन हुआ। इसके अलावा रहमान डकैत के रोल के लिए 50 से 60 एक्टर्स का ऑडिशन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed