Follow Kar Lo Yaar: 'एकदम बोरिंग है, नहीं देखना यार', उर्फी की सीरीज देख सोशल मीडिया पर बोले यूजर्स
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए फैंस को सीरीज के रिलीज होने की जानकारी दी है। यूं तो इसका ट्रेलर देखकर ही यूजर्स ने खूब नेगेटिव कमेंट किए थे और अब पूरी सीरीज जब आ गई है तो जानते हैं कि यूजर्स क्या कह रहे हैं?
विस्तार
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुकी हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब उनकी चर्चा न हो और हर दिन चर्चा में बने रहने का रास्ता भी खुद उर्फी ने बनाया है। उर्फी की सबसे ज्यादा चर्चा उनके अजीबो-गरीब परिधान के चलते होती है, जिन्हें वे खुद हर दिन तैयार करती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उर्फी लगभग हर दिन अपने खुद अपने लुक साझा करती हैं और फिर देखते ही देखते यह लुक वायरल हो जाता है। अपने इसी पैंतरे से उन्होंने लोकप्रियता पाई है। उन्हीं उर्फी के ऊपर अब प्राइम वीडियो पर सीरीज आई है, 'फॉलो कर लो यार'। जानते हैं यूजर्स इस पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं...
यूजर्स ने दिए नेगेटिव कमेंट
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए फैंस को सीरीज के रिलीज होने की जानकारी दी है। यूं तो इसका ट्रेलर देखकर ही यूजर्स ने खूब नेगेटिव कमेंट किए थे और अब पूरी सीरीज जब आ गई है तो वे इसे देखना बोरिंग बता रहे हैं। समीक्षकों से भी इस सीरीज को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अब यूजर्स भी इस सीरीज को न देखने की सलाह दे रहे हैं।
Arshad Warsi: सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान हुए अरशद, इंस्टाग्राम पर नए पोस्ट के कमेंट सेक्शन को किया बंद
प्राइम वीडियो पर फूटा गुस्सा
यूजर्स का कहना है कि इस सीरीज को देखना एकदम बोरिंग है। वहीं कुछ यूजर्स दूसरों को सलाह दे रहे हैं कि इस सीरीज को बिल्कुल न देखें। कुछ दर्शक तो इतने खफा दिख रहे हैं कि प्राइम वीडियो पर भड़क रहे हैं। कह रहे हैं, 'अब प्राइम वीडियो को अनसब्सक्राइब करने का वक्त आ गया है'। एक यूजर ने लिखा, 'हम अब इस छपरी को नहीं देख सकते'। हालांकि, कुछ यूजर्स को सीरीज पसंद भी आ रही है।
नवाबों के शहर से ताल्लुक रखती हैं उर्फी
उर्फी जावेद मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने कुछ वक्त दिल्ली में काम किया, यहां उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में काम किया। इसके बाद अभिनय की दुनिया में नाम कमाने मुंबई चली गईं। वहां टीवी इंडस्ट्री में कुछ दिन काम किया, लेकिन उन्हें खास लोकप्रियता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया को हथियार बनाया और आज उर्फी जावेद फैशन और स्टाइल की दुनिया में चर्चित चेहरा बन गया है।
Border 2: 'जब धरती मां बुलाती हैं, सब छोड़कर आता हूं', सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में हुई वरुण धवन की एंट्री