फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adbhut nawazuddin siddiqui diana penty Watch the mystery shocking film of the year Trailer drop tomorrow 12 PM

Adbhut Movie: नवाजुद्दीन सिद्दीकी-डायना पेंटी की फिल्म 'अद्भुत' का ट्रेलर इस दिन होगा जारी, नोट कर लीजिए तारीख

Fri, 23 Aug 2024 01:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 23 Aug 2024 01:29 PM IST
सार

निर्देशक सब्बीर खान की आगामी हॉरर फिल्म 'अद्भुत' को लेकर एक ताजा जानकारी सामने आई है। जानिए फिल्म का ट्रेलर कब कहां और कितने बजे रिलीज होगा।

विज्ञापन
Adbhut nawazuddin siddiqui diana penty Watch the mystery shocking film of the year Trailer drop tomorrow 12 PM
फिल्म 'अद्भुत' - फोटो : इंस्टाग्राम@dianapenty

विस्तार

हॉरर फिल्म 'अद्भुत' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और डायना पेंटी ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में नवाजुद्दीन और डायना के अलावा शशांक शेंडे, श्रेया धनवंतरी और रोहन मेहरा नजर आएंगे। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन दोनों सब्बीर खान ने किया है। फिल्म का ट्रेलर कब, कहां और कितने बजे आएगा। इस बात की जानकारी फिल्म की अभिनेत्री डायना पेंटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करके दी है।
विज्ञापन


कब, कहां और कितने बजे होगा फिल्म का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'अद्भुत' को लेकर कुछ ही देर पहले बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दकी कुछ सोचते हुए अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में एक लड़की की छाया नजर आ रही है, जो देखने में बेहद डरावनी दिख रही है। 
विज्ञापन


डायना का पोस्ट
डायना पेंटी ने फिल्म को लेकर पोस्ट में लिखा, '' इस साल की सबसे चौंकाने वाली फिल्म में रहस्य को सुलझता हुआ देखें! ट्रेलर कल दोपहर 12 बजे आएगा! अदभुत को सोनी मैक्स पर ही रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 सितम्बर को रविवार की रात 8 बजे रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Diana Penty (@dianapenty)




फिल्म की कहानी
यह डायना की कहानी है जो भूत-प्रेत या अलौकिक शक्तियों में विश्वास नहीं करती। लेकिन जब उसे लगता है कि उसके साथ कुछ अजीब हो रहा है, तो वह मदद के लिए नवाज के पास जाती है।

अद्भुत एक आगामी बॉलीवुड सुपरनैचुरल थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। बता दें फिल्म 'अद्भुत' का निर्माण सोनी पिक्चर्स इंडिया के बैनर तले किया गया है और इसकी शूटिंग मुंबई के स्टूडियो में हुई है।
Suriya: क्या सूर्या ने खरीदा है करोड़ों रुपयों का प्राइवेट जेट? कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed