फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Folk singer Maithili Thakur reacts on bihar contesting in bihar election news see the details

Maithili Thakur: क्या बिहार चुनाव लड़ेंगी मैथिली? लोक गायिका ने अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं उत्साहित…’

Tue, 07 Oct 2025 08:38 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 08:38 PM IST
सार

Maithili Thakur On Bihar Election: लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बढ़ती अटकलों पर प्रतिक्रिया दी। जानिए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Folk singer Maithili Thakur reacts on bihar contesting in bihar election news see the details
मैथिली ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते कई दिनों से मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर के आगामी बिहार विधानसभा में चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। अब उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया दी है। लोक गायिका ने कहा कि वो इन खबरों से काफी उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले कुछ साल बिहार के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। गायिका ने विकास के लिहाज से अपने गांव में बदलाव लाने की भी बात कही है। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन

बिहार चुनाव को लेकर क्या बोलीं मैथिली ठाकुर?
एएनआई से बात करते हुए लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार चुनाव लड़ने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जिस तरह से मैं तस्वीरें और लेख देख रही हूं, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं उत्सुक हूं, लेकिन मैं आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रही हूं। मैं अपने गांव वापस जाना चाहती हूं, लेकिन अगर मुझे अपने क्षेत्र की सेवा करने का अधिकार मिलता है, तो मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं होगी। मेरा लक्ष्य बदलाव लाने की शक्ति हासिल करना है। अगले पांच साल बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter-1: 'कांतारा-2' के मेकर्स की फैंस से अपील, कहा- 'फिल्म देखते हुए दैव का रूप धारण न करें'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीर वायरल होने पर उठी थी चर्चा
बीते दिनों मैथिली ठाकुर ने बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा गर्म हो गई कि मैथिली बीजेपी से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।  मैथिली के चुनाव लड़ने की चर्चाएं इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि उनके चुनावी मैदान में आने से वो महिला वोटरों को प्रभावित कर सकती हैं। क्योंकि उनकी लोकप्रियता बिहार में काफी है। अब उनकी प्रतिक्रिया ने फिर से संदेह पैदा कर दिए हैं। आने वाले दिनों में कुछ बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed