फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   First Miss India Meher Castelino Passes Away At 81

पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 17 Dec 2025 04:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 17 Dec 2025 04:25 PM IST
सार

First Miss India Meher Castelino Passes Away: भारत की पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो के निधन की दुखद खबर सामने आई है। पहली मिस इंडिया होने के अलावा वह एक मशहूर फैशन जर्नलिस्ट भी रहीं। 

विज्ञापन
First Miss India Meher Castelino Passes Away At 81
मेहर कैस्टेलिनो का निधन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो और फैशन जर्नलिस्ट मेहर कैस्टेलिनो का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।

विज्ञापन


मिस इंडिया बनने के बाद बनीं फैशन जर्नलिस्ट 
साल 1964 में मेहर कैस्टेलिनो पहली फेमिना मिस इंडिया बनी थीं। आगे चलकर उन्होंने फैशन आर्टिकल लिखने शुरू किए और इस फील्ड में अपना करियर बनाया। उनका काम कई इंटरनेशनल पब्लिकेशन में छपा। मेहर ने कई इंटरनेशनल फैशन डिजाइन का इंटरव्यू लिया, इंटरनेशनल फैशन की जानकारी भारतीय पाठकों तक पहुंचाई। साल 2006 में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक के लिए भी फैशन राइटर के तौर पर काम किया। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Femina (@feminaindia)

विज्ञापन
विज्ञापन

मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने दी श्रद्धांजलि
फेमिना इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई पोस्ट साझा करते हुए मेहर कैस्टेलिनो को याद किया। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘1964 में भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया से लेकर सुपरमॉडल, जर्नलिस्ट, राइटर और मेंटर तक का सफर मेहर कैस्टेलिनो ने तय किया। उन्होंने इंडियन फैशन को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। मेहर कैस्टेलिनो ने आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ते खोले। उनकी विरासत हमेशा बनी रहेगी।’  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed