Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश के गुरुग्राम घर पर हुई फायरिंग, पिता बोले- दो लोग गेट के बाहर गोलियां चला रहे थे
Firing At Elvish Yadav House: जानकारी के मुताबिक आज रविवार को सुबह करीब 5 बजे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के मुताबिक आज रविवार को सुबह करीब 5:30 बजे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर के घर कई राउंड फायरिंग की गई है।
कब हुई यह घटना?
आज रविवार को सुबह करीब 5 बजे यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई। आपको बताते चलें कि यह घटना उस समय हुई, जब यूट्यूबर घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि उनकी मां घर पर ही मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की। साथ ही गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि आसपास के CCTV को खंगाला जा रहा है और छानबीन जारी है।
यह खबर भी पढ़ें: Farhan Akhtar: ‘नसीरुद्दीन शाह नहीं करते मेरा सम्मान’, नसीर के पुराने कमेंट पर फरहान ने दी प्रतिक्रिया
यूट्यूबर के पिता ने कहा- '25-30 गोलियां चली होंगी'
फायरिंग की घटना के बाद एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना सुबह लगभग 5:30-6 बजे के बीच की है और उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उन्होंने कहा, 'करीब 25-30 गोलियां चली होंगी।' इसके साथ ही यूट्यूबर के पिता ने बताया कि घटना के समय एल्विश घर पर नहीं था। आगे उन्होंने कहा, 'सीसीटीवी फुटेज में हम अपने घर के बाहर तीन लोगों को देख सकते हैं। एक अपनी बाइक के साथ आगे खड़ा था, जबकि दो लोग हमारे गेट के बाहर थे और गोलियां चला रहे थे।' हालांकि, अभी तक इस मामले पर एल्विश ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं दिया है।
🚨SHOCKING. Dozens of rounds FIRED at Elvish Yadav’s house in Gurugram Sec-56 at 6 AM
— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) August 17, 2025
~ 3 shooters carried out the attack
Celebrating Hindu fests to fearlessly EXPOSING anti-Hindu ecosystem, Elvish has earned both Love & ENEMIES. Prayers for his safety🙏 pic.twitter.com/Jc2ZGhYJRh