{"_id":"6935a64bad603bb1970bfb4c","slug":"filmmaker-vikram-bhatt-arrested-with-wife-cheating-rajasthan-doctor-of-rs-30-crore-2025-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी समेत गिरफ्तार हुए फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, 30 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पत्नी समेत गिरफ्तार हुए फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, 30 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
Sun, 07 Dec 2025 09:37 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 07 Dec 2025 09:37 PM IST
सार
Vikram Bhatt Arrested: आईवीएफ-फ्रॉड मामले में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस और मुंबई पुलिस ने मिलकर यह गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
निर्देशक विक्रम भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को राजस्थान पुलिस ने आईवीएफ फ्रॉड केस में मुंबई से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उदयपुर पुलिस ने रविवार को राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Director and filmmaker Vikram Bhatt and his wife have been detained in Mumbai by the Rajasthan Police in connection with the IVF fraud case. The Rajasthan Police are now seeking transit remand from the court to take them to Udaipur. The police will likely bring Vikram Bhatt and…
— ANI (@ANI) December 7, 2025विज्ञापन
विक्रम भट्ट को उदयपुर लाएगी पुलिस
राजस्थान पुलिस अब विक्रम भट्ट को उदयपुर ले जाने के लिए कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मांग रही है। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने एएनआई को बताया कि पुलिस शायद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को कल उदयपुर लाएगी।
पहले हुईं दो गिरफ्तारियां
अधिकारी ने बताया कि विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य लोगों पर उदयपुर के डॉक्टर अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। डॉक्टर अजय मुर्डिया इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के फाउंडर हैं। जानकारी के मुताबिक इस मामले में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती सिंगर नचिकेत; हुई सर्जरी; जानिए कैसी है तबीयत?
विज्ञापन
विक्रम भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrampbhatt
जारी हुआ था लुकआउट नोटिस
गिरफ्तारी से कुछ ही दिन पहले पुलिस ने विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। नोटिस में सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया था। उन्हें निर्देश दिया गया था कि बिना अनुमति के विदेश न जाएं।

क्या है पूरा मामला?
अधिकारी ने कहा, 'इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल के मालिक मुर्डिया अपनी गुजर चुकी पत्नी पर बायोपिक बनाना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें 200 करोड़ रुपये की कमाई का वादा किया गया था। लेकिन कुछ नहीं हुआ, जिसके बाद मुर्डिया ने उदयपुर के भोपालपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत की, जहां धोखाधड़ी और दूसरे अपराधों के लिए एफआईआर दर्ज की गई।'
इन लोगों के खिलाफ हुई शिकायत
विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट के अलावा कृष्णा, दिनेश कटारिया, महबूब अंसारी, मुदित बुट्टन, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव और अशोक दुबे के खिलाफ शिकायत हुई है।