{"_id":"69359e79d352c1c1f20c1cd1","slug":"singer-nachiketa-undergoes-emergency-cardiac-procedure-condition-stable-say-doctors-2025-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती सिंगर नचिकेत; हुई सर्जरी; जानिए कैसी है तबीयत?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती सिंगर नचिकेत; हुई सर्जरी; जानिए कैसी है तबीयत?
Sun, 07 Dec 2025 09:04 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 07 Dec 2025 09:04 PM IST
सार
Nachiketa Chakraborty: सिंगर नचिकेत को हार्ट की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका इलाज हुआ। अब उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
नचिकेता चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर सिंगर नचिकेत चक्रवर्ती को सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उनके हार्ट की सर्जरी हुई। सूत्रों ने बताया कि 60 साल के सिंगर की हालत स्थिर है। अस्पताल के अधिकारी ने कहा, 'शनिवार देर रात चक्रवर्ती ने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सर्जरी की और उनके हार्ट में दो स्टेंट डाले। अभी उनकी हालत स्थिर है।'
विज्ञापन
Trending Videos
लगातार प्रोग्राम में जा रहे थे सिंगर
जानकारी के मुताबिक सिंगर पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रोग्राम में जा रहे थे, जिससे उन्हें आराम के लिए बहुत कम समय मिल रहा था। इसलिए उन्हें दिक्कतें हुईं।
जानकारी के मुताबिक सिंगर पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रोग्राम में जा रहे थे, जिससे उन्हें आराम के लिए बहुत कम समय मिल रहा था। इसलिए उन्हें दिक्कतें हुईं।
वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ी 'तेरे इश्क में', जानें दसवें दिन कितना किया कलेक्शन?
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले एल्बम से मशहूर हुए सिंगर
नचिकेत एक मशहूर बंगाली गायक और लिरिसिस्ट हैं। वह अपने 'जीबोनमुखी' म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने अपने आप में खास और दिल को छूने वाले होते हैं। वह 1993 में अपने पहले एल्बम 'ऐ बेश भालो अची' से मशहूर हुए, जिसमें 'नीलांजना' और 'बृद्धाश्रम' जैसे पॉपुलर ट्रैक थे।
लोक और शहरी संगीत के उनके मेल ने उन्हें आज के बंगाली संगीत में एक अहम बड़ी हस्ती बना दिया।