फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   filmmaker vidnyan mane reaction on Palash Muchhal defamation case against Him says notice is just stunt

'मानहानि केस सिर्फ एक स्टंट है'; पलाश मुछाल के आरोपों को विज्ञान माने ने बताया बेबुनियाद, कंपोजर को दी चेतावनी

Fri, 30 Jan 2026 09:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 30 Jan 2026 09:19 PM IST
सार

Vidnyan Mane On Defamation Case: क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद पलाश मुछाल लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उन्होंने स्मृति के दोस्त और निर्माता विज्ञान माने के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस पर अब विज्ञान की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने पलाश के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

विज्ञापन
filmmaker vidnyan mane reaction on Palash Muchhal defamation case against Him says notice is just stunt
विज्ञान माने-पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश पर कई गंभीर आरोप लगाए। विज्ञान ने आरोप लगाया था कि पलाश ने उनसे 40 लाख रुपये की ठगी की है। ये मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। पलाश ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने विज्ञान माने पर 10 करोड़ रुपए का मानहानि केस भी ठोक दिया। अब इस पर विज्ञान माने ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन


विज्ञान माने ने क्या कहा?
विज्ञान माने ने पलाश मुछाल के आरोपों को खारिज किया है और इन्हें सिर्फ एक स्टंट बताया है। इतना ही नहीं, विज्ञान ने पलाश को नोटिस भी भेजा है। विज्ञान का कहना है कि पलाश ने झूठे और बिना सबूत के आरोप लगाए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि वे यानी पलाश दस दिनों के भीतर अपने सभी आरोप वापस ले, वरना उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञान बोले- 'मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है'
विज्ञान माने का कहना है, 'मेरे वकील, रोहित पाटिल ने पलाश मुछाल को एक कड़ा जवाब भेजा है। मैं अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से साफ इनकार करता हूं। यह नोटिस मुझे सांगली पुलिस में दायर की गई एप्लीकेशन वापस लेने के लिए दबाव डालने के लिए भेजा गया था। 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस सिर्फ एक स्टंट है। पलाश मुछाल का नोटिस बेबुनियाद है और सिर्फ पुलिस डिपार्टमेंट की जांच से बचने के लिए है। हालांकि, मुझे पुलिस डिपार्टमेंट पर पूरा भरोसा है और मैं न्याय के लिए लड़ता रहूंगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान ने लगाए थे 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप
बता दें कि महाराष्ट्र के सांगली में कुछ दिन पहले विज्ञान माने ने पलाश मुछाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विज्ञान माने ने आरोप लगाया था कि पलाश ने उनके साथ 40 लाख की धोखाधड़ी की है। विज्ञान माने पेशे से फिल्म फाइनेंसर हैं। उनकी मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने कराई थी। यह उस वक्त की बात है, जब पलाश सांगली आए थे। लेकिन बाद में स्मृति और पलाश की शादी टूट गई। विज्ञान का कहना था कि इसके बाद पलाश ने उनसे दूरी बनाई और पैसे वापस नहीं किए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed