फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Film Logout Actor Babil Khan Talk About Father Irfan Khan Mother Sutapa Parenting Style

Babil Khan: इस बात को लेकर सख्त रहे पैरेंट्स इरफान खान-सुतापा, बाबिल खान ने सुनाया बचपन से जुड़ा किस्सा

Fri, 18 Apr 2025 06:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 18 Apr 2025 06:41 PM IST
सार

हाल ही में इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। वह बताते हैं कि एक खास मामले में उनके पिता इरफान खान और मां सुतापा बहुत सख्त रहे। हर चीज देने वाले माता-पिता किस बात को लेकर बाबिल के लिए सख्त बन गए, जानिए? 

विज्ञापन
Film Logout Actor Babil Khan Talk About Father Irfan Khan Mother Sutapa Parenting Style
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k

विस्तार

बाबिल खान इन दिनों अपनी एक फिल्म ‘लॉगआउट’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान बाबिल खान ने बताया कि वैसे तो उनके पैरेंट्स किसी चीज के लिए मना नहीं करते थे लेकिन एक बात को लेकर वह बहुत सख्त रहे। जानिए, क्या है वो बात? 

विज्ञापन


इस चीज से पैरेंट्स ने रखा दूर 
बाबिल खान ने फिल्म ‘लॉगआउट’ के प्रमोशन के दौरान बताया कि पैरेंट्स ने बचपन में उन्हें स्मार्ट फोन से दूर रखा। वह कहते हैं, ‘मेरे घर पर मुझे सब कुछ मिलता था, मुझे हर चीज की आजादी थी। लेकिन मुझे स्मार्ट फोन नहीं दिया गया।’ बाबिल आगे बताते हैं, ‘मैं जब 15 साल का हुआ तो एक बेसिक सा फोन दिया गया, जिससे मैं अपने पैरेंट्स से बात कर सकूं, उनके टच में रह सकूं। फिर जब मैं कॉलेज में गया तब मुझे स्मार्ट फोन मिला।’

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Babil Khan: ‘इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत चोट पहुंचाई है’, इरफान खान के बेटे बाबिल ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हॉबीज पर किया फोकस 
बाबिल बताते हैं कि उनके पैरेंट्स बच्चों के स्मार्ट फोन यूज को लेकर बहुत सजग थे। यहां तक की उन्हें बचपन में प्लेस्टेशन गेम तक नहीं दिया गया। गेम, फोन से बाबिल दूर रहें, इसके लिए मां सुतापा हमेशा उन्हें गॉर्डनिंग, पेंटिंग जैसी हॉबीज पर फोकस करने को कहती थीं। 

ये खबर भी पढ़ें:Logout Movie Review: बाबिल खान की 90 मिनट की धांसू एक्टिंग शो रील, इरफान के आभामंडल से बाहर निकलना ही उनकी जीत  

 

Film Logout Actor Babil Khan Talk About Father Irfan Khan Mother Sutapa Parenting Style
फिल्म 'लॉगआउट' का एक सीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्या है लॉगआउट की कहानी
बाबिल खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘लॉगआउट’ की बात करें तो इसमें स्मार्ट फोन के मायाजाल को दिखाया गया। फोन, सोशल मीडिया के साथ कैसे खतरे जुड़े हैं? इस बात पर फिल्म ‘लाॅगआउट’ की कहानी है। बाबिल इस फिल्म में लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed