फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Film City To Be Built In Nashik The Birthplace Of Dadasaheb Phalke

Dadasaheb Phalke: दादा साहब फाल्के की जन्मस्थली नासिक में बनेगी फिल्मसिटी, भूमि आवंटन की मिली मंजूरी

Tue, 07 Oct 2025 07:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Oct 2025 07:38 AM IST
सार

Dadasaheb Phalke Film City: भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के की जन्मस्थली नासिक में जल्द ही फिल्मसिटी बनेगी। राज्य सरकार के लिए इसके लिए भूमि आवंटिक करने का निर्णय भी लिया है।  

विज्ञापन
Film City To Be Built In Nashik The Birthplace Of Dadasaheb Phalke
नासिक में बनेगी फिल्मसिटी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

महाराष्ट्र में मंदिरों का शहर कहे जाने वाले नासिक में मुंबई की फिल्म सिटी की तर्ज पर एक और फिल्म सिटी बनाई जाएगी। यह फिल्म सिटी नासिक जिले के पहाड़ी शहर इगतपुरी में बनेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए सोमवार को जमीन के लिए मंजूरी प्रदान कर दी। 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दी मंजूरी 
नासिक भारतीय सिनेमा के जनक और निर्माता-निर्देशक, पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के की जन्मस्थली है। मुंबई से लगभग 150 किलोमीटर दूर इगतपुरी में प्रस्तावित फिल्म सिटी मुंबई की दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी की तर्ज पर बनाई जाएगी। इसमें एक विशाल परिसर होगा, जिसमें इनडोर स्टूडियो, आउटडोर सेट और फिल्मों एवं टेलीविजन शो के फिल्मांकन के लिए सुविधाएं होंगी। इस परियोजना के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय उपमुख्यमंत्री अजित पवार (वित्त एवं योजना) की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Mohanlal: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; अभिनेता बोले- ‘स्नेह के लिए आभारी हूं’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा साहब फाल्के ने बनाई चर्चित फिल्में 
दादा साहब फाल्के को भारतीय फिल्म उद्योग का 'पितामह' कहा जाता है। उन्होंने राजा हरिश्चंद्र, सत्यवान सावित्री के अलावा धार्मिक, पौराणिक कथाओं में कई चर्चित फिल्में बनाई थीं। फिल्म ‘गंगावतरण’ दादा साहब फाल्के द्वारा निर्देशित पहली बोलती फिल्म है। दादा साहब फाल्के के नाम कई फिल्म पुरस्कार भी उम्दा कलाकारों को दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed