फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malayalam superstar Mohanlal will receive Dadasaheb Phalke Award know full details here

Mohanlal: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; अभिनेता बोले- ‘स्नेह के लिए आभारी हूं’

Sat, 20 Sep 2025 06:39 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 20 Sep 2025 06:39 PM IST
सार

Dadasaheb Phalke Award 2025: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Malayalam superstar Mohanlal will receive Dadasaheb Phalke Award know full details here
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @mohanlal

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, "मोहनलाल की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।" आपको बताते चलें कि अभिनेता को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

 
साल 1980 में शुरू हुआ सिनेमाई सफर
मोहनलाल ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत साल 1980 में ‘मंजिल विरिंजा पूक्कल’ फिल्म से की थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, लेकिन मोहनलाल ने इसमें विलेन की भूमिका निभाई थी। अभिनेता को इस रोल के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी, एक्शन जैसी फिल्मों में भी शानदार एक्टिंग की। अभिनेता ने ‘राजाविंते माकन’, ‘कीरीदम’, ‘भारतम’, ‘विरस्म’, ‘वंशम’ और ‘दृष्टिकन’ जैसी फिल्में की, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। मोहनलाल ने आज 45 साल के करियर में 400 से अधिक फिल्में कर ली हैं, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।



यह खबर भी पढ़ें: Ahaan-Aneet Dating: गुपचुप इश्क के पेंच लड़ा रहा 'सैयारा' कपल? अहान-अनीत के डेटिंग की अटकलों ने पकड़ा जोर



मोहनलाल का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहनलाल की आखिरी बार ‘हृदयपूर्वम’ फिल्म में देखा गया था। इससे पहले इस साल वो ‘थुडारम’ और ‘एल 2 एम्पुरान’ में भी नजर आ चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं और इन्हें दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर खुद पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखा कि वो पीढ़ियों को प्रेरित करते रहे हैं। 
 

मोहनलाल ने पीएम मोदी का किया आभार
मोहनलाल ने पीएम मोदी के बधाई संदेश के जवाब में लिखा, 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार पाकर मैं बेहद विनम्र और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्नेहपूर्ण शब्दों और आशीर्वाद के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed