फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fast & Furious fame action director JJ Perry has joined yash for his film toxic

Toxic: साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से जुड़े हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर, जेजे पेरी ने शुरू की शूटिंग

Mon, 25 Aug 2025 04:25 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 25 Aug 2025 04:25 PM IST
सार

Hollywood Action Direction JJ Perry Joins Yash Film Toxic: ‘केजीएफ’ स्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। अब फिल्म से प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी जुड़ गए हैं। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन
Fast & Furious fame action director JJ Perry has joined yash for his film toxic
यश और जेजे पेरी - फोटो : एक्स- @ TOXIC

विस्तार

मशहूर हॉलीवुड एक्शन निर्देशक जेजे पेरी, जिन्हें 'जॉन विक' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में जबरदस्त सीन्स की कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है। इन दिनों ये साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की शूटिंग के लिए मुंबई में मौजूद हैं। इससे फिल्म के एक्शन सीन दमदार होने के संकेत मिल रहे हैं। 

विज्ञापन

एक्शन सीन की गुणवत्ता बढ़ सकती है
जानकारी के मुताबिक हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी यश की फिल्म टॉक्सिक टीम के साथ जुड़ गए हैं। डायरेक्ट 45 दिनों तक फिल्म में एक्शन शूटिंग का कार्यभार संभाल रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Rakesh Roshan: 'कृष' मास्क बनाने में लगे छह माह, शूट के वक्त 24 घंटे तैनात रहती थी AC बस, राकेश रोशन का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

जेजे पेरी ने कहा- वो काफी उत्साहित हैं
भारतीय कलाकारों के साथ काम करने को लेकर जेजे पेरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘ये भारतीय क्रू मेंबर्स काफी शानदार हैं। मैंने उनके साथ काम करने का फैसला किया। हम अभी एक बड़े सीक्वेंस पर काम कर रहे हैं और मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह एक चुनौती है, लेकिन मुझे बड़ी चुनौतियां पसंद हैं और यह टीम इसका डटकर सामना कर रही है। हम यहां एक साथ मिलकर जबरदस्त काम करने के लिए तैयार हैं और यही फिल्म निर्माण है।’


 

 

कब रिलीज होगी फिल्म?
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी गोवा में एक ड्रग कार्टेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शक्ति और नैतिकता के विषयों की खोज करती है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं। कियारा आडवाणी यश की प्रेमिका के रूप में हैं, जबकि नयनतारा उनकी बहन की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed