फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farhana bhatt do mimicry of tanya mittal in bigg boss 19

Bigg Boss 19: फरहाना ने किया किसका रूप धारण? प्रतियोगियों के सामने बोलीं- 'तुम लोग सब मुझे गधे लगते हो'

Sun, 21 Sep 2025 06:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 21 Sep 2025 06:35 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Promo: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें फरहाना भट्ट किसी की नकल उतारती नजर आ रही हैं। जानिए किसके रूप में दिखीं फरहाना। 

विज्ञापन
Farhana bhatt do mimicry of tanya mittal in bigg boss 19
फरहाना भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, उसमें रोमांच बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगियों के बीच कहासुनी, हंसी-मजाक, हाथापाई सब देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो को नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें फरहाना भट्ट बिग बॉस के घर में रह रहे किसी कंटेस्टेंट की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि फरहाना ने किस प्रतियोगी की उतारी नकल। 

विज्ञापन

फरहाना भट्ट बनीं तान्या मित्तल
जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल की मिमिक्री करती दिख रही हैं। प्रोमो में दिखता है कि फरहाना, तान्या के अंदाज में कहती हैं, ‘मुझे तो कुछ अच्छा ही नहीं  लगता है। तुम्हें पता है कि मैं कितने बड़े घर से आई हूं, मुझे तो सब गधे लगते हैं।’ इसके आगे उन्होंने कहा, 'मुझे बोलो ही मत कुछ, मुझे नहीं समझ आता है।  मुझे गालिया वगैरह बिल्कुल पसंद नहीं है।’

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)



‘जीशान जी आपके लिए चाय बनाऊं, जहर बनाऊं’
वीडियो में आगे फरहाना भट्ट ने कहा, ‘जीशान जी आपके लिए चाय बनाऊं, जहर बनाऊं, ठीक है बनाती हूं। नहीं, मुझे तो बिल्कुल पसंद नहीं है, मैं क्या बोल रही हूं। मेरी साड़ियां तो देख मैं कैसी चल रही हूं। मैं कैसे गालियां दे सकती हूं।’ फरहाना की मिमिक्री की सभी ने सराहना की। प्रोमो में दिखता है कि खुद तान्या मित्तल ने ताली बजाई। साथ ही शो के होस्ट सलमान खान ने भी फरहाना की तारीफ की। 

यह खबर भी पढ़ें: Suhana khan: सुहाना खान ने भाई आर्यन को बताया नंबर 1, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर दिए रिएक्शन

इस बार का बिग बॉस है खास
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह राजनीति से इंस्पायर है, जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनते हैं। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शो की शोभा बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed