फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fake Tik Tok account running in name of Asha Bhosle singers team issued warning to fans request to report it

Asha Bhosale: आशा भोसले के नाम से चल रहा फर्जी टिक-टॉक अकाउंट, गायिका की टीम ने जारी की चेतावनी

Mon, 30 Sep 2024 06:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 30 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

 दिग्गज गायिका आशा भोसले के नाम से चल रहे फर्जी टिक-टॉक अकाउंट को लेकर उनकी टीम ने चेतावनी जारी की है। टीम ने इस अकाउंट को रिपोर्ट करने का भी आग्रह किया है।
 

विज्ञापन
Fake Tik Tok account running in name of Asha Bhosle singers team issued warning to fans request to report it
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम @asha.bhosle

विस्तार

दिग्गज गायिका आशा भोसले के नाम से चल रहे फर्जी टिक-टॉक अकाउंट को लेकर उनकी टीम ने प्रशंसकों को चेतावनी दी है। मालूम हो की गायिका के नाम से भारत में प्रतिबंधित इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, एक फर्जी अकाउंट चल रहा है, जिसके बारे में सोमवार को उनकी टीम ने चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट किया साझा
सोमवार 30 सितंबर को उनकी टीम ने गायिका के इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में फर्जी प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने लोगों से फर्जी अकाउंट को रिपोर्ट करने का भी आग्रह किया। फर्जी अकाउंट में आशा भोसले की प्रोफाइल फोटो थी। गायिका के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी वही तस्वीर लगी है। 
विज्ञापन

Mukesh Khanna: 'शक्तिमान' की कास्टिंग के लिए तीन घंटे तक मुकेश खन्ना को मनाते रहे रणवीर सिंह, फोटोशूट बना वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट करने का किया आग्रह
आशा भोसले के फर्जी अकाउंट के बायो में लिखा है, ‘केवल आधिकारिक प्रोफाइल, आपकी और सिर्फ आपकी आशा। 1943 से गायिका।’ इस फर्जी अकाउंट पर 1300 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। स्क्रीनशॉट के साथ उनकी टीम ने लिखा, ‘आशा जी के सभी प्रशंसकों को सावधान! फर्जी अकाउंट टिक-टॉक पर लाइव होते और गेम खेलते हुए देखा गया। आइए रिपोर्ट करें और दिग्गज के नाम को बचाएं।'

राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते किया गया था बैन
साल 2020 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा गोपनीयता जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए टिक-टॉक के साथ-साथ 58 अन्य चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह निर्णय भारत और चीन के बीच सीमा पर चल रहे टकराव के बाद लिया गया था। यह एप भारतीय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय था। टिक-टॉक को बैन करना कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक झटका था। हालांकि, बाद में इसके विकल्प के रूप में इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब शॉर्ट्स को लोगों ने अपनाया।
Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी-जहीर की प्रेम कहानी में सलमान की रही है अहम भूमिका! जहीर इकबाल ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed