फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fake Check: Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce Deepfake Video Goes viral Netizens Got Angry

Fake Check: एकदम झूठा है ऐश्वर्या से तलाक लेने का अभिषेक बच्चन का दावा, डीपफेक वीडियो का शिकार हुए अभिनेता

Sun, 11 Aug 2024 10:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Aug 2024 10:08 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हुआ। इसमें अभिषेक बच्चन दावा करते नजर आ रहे हैं कि वे अपनी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या से तलाक लेंगे। इसने यूजर्स की चिंता बढ़ा दी।

विज्ञापन
Fake Check: Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce Deepfake Video Goes viral Netizens Got Angry
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तकनीक ने जहां इंसान की जिंदगी में कई सहूलियत जोड़ी हैं, वहीं कुछ खामियां भी हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान ये है कि फर्जी सूचनाएं बहुत तेजी से फैलती हैं वह भी सच का रूप धारण करके। सावधानी बरतकर सच्चाई पता लगाई जा सकती है, लेकिन तकनीक के दौर में फैक्ट चैक करने की फुरसत लोग निकालना पसंद नहीं करते। एआई के गलत इस्तेमाल से सितारों के फर्जी वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। ताजा मामला अभिषेक बच्चन का है, जिसमें उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ही भ्रामक जानकारी फैला दी गई।

विज्ञापन

डीपफेक वीडियो में 'तलाक' का दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हुआ। इसमें अभिषेक बच्चन दावा करते नजर आ रहे हैं कि वे अपनी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या से तलाक लेंगे। वाीडियो में आवाज आ रही है, 'इस जुलाई में मैंने और ऐश्वर्या ने तलाक लेने का फैसला किया है'। यह सुनते ही अभिषेक और ऐश्वर्या के प्रशंसकों के होश उड़ गए। लेकिन, फैक्ट चैक करने पर तसल्ली हुई कि यह पूरा वीडियो फर्जी है। 
Ulajh BO Collection Day 10: 10वें दिन टूटीं 'उलझ' की सारी उम्मीदें, रविवार की छुट्टी के दिन भी की बस इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

सातवें आसमान पर फैंस का गुस्सा
एआई की मदद से अभिषेक बच्चन की आवाज तो बना दी गई है, लेकिन पूरे वीडियो में अभिनेता की लिप-सिंकिंग बिल्कुल मेल नहीं खाती दिख रही। यह वीडियो ऐश्वर्या राय के एक फैन पेज से साझा किया गया है। हालांकि, सच्चाई पता लगते ही यूजर्स की सांस में सांस आई है। साथ ही गुस्सा सातवें आसमान पर है। यूजर्स डीपफेक वीडियो पर चिंता जता रहे हैं और इस किस्म के वीडियो बनाने वालों को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by aishwaryafan (@aishwaryaraireall)

विज्ञापन

रिश्ते में अनबन को लेकर फैल रहीं अफवाहें
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की निजी जिंदगी को लेकर पिछले काफी वक्त में कई अफवाहों उड़ी हैं। बीते दिनों अनंत-अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह में दोनों अलग-अलग शामिल हुए थे, जिसके बाद यह कयास लगाए गए कि शायद दोनों में कुछ अनबन है। हालांकि, शादी समारोह से आई तस्वीरों में अभिषेक बच्चन को अपनी बेटी आराध्या और पत्नी ऐश्वर्या के साथ बैठे देखा गया था। तब जाकर अनबन की अफवाहों पर विराम लगा।   
Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना के शो में पहुंचे कुमार सानू, सुनाई मुंबई में पहली कमाई से लेकर संघर्ष तक की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed