फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ex Astronomer CEO Andy Byron to sue Coldplay after kiss cam controversy Lawyers reveal

Coldplay Kiss Cam Controversy: क्या कोल्डप्ले पर मुकदमा करेंगे एस्ट्रोनॉमर के पूर्व सीईओ? वकील का खुलासा

Sat, 26 Jul 2025 07:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Jul 2025 07:06 PM IST
सार


Ex Astronomer CEO to Sue Coldplay: बीते दिनों 'कोल्डप्ले' के कॉन्सर्ट में एस्ट्रोनॉमर कंपनी के तत्कालीन सीईओ एंडी बायरन और कंपनी की एचआर हेड को रोमांटिक अंदाज में स्पॉट किया गया। उनका वीडियो काफी वायरल हुआ। कहा जा रहा है कि इस कंट्रोवर्सी के बाद एंडी बायरन कोल्डप्ले पर केस कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ex Astronomer CEO Andy Byron to sue Coldplay after kiss cam controversy Lawyers reveal
क्रिस मार्टिन, वायरल 'किस कैम' मूमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कुछ दिनों पहले पॉप म्यूजिक बैंड 'कोल्डप्ले' के कॉन्सर्ट से एक चंद सेकंड की वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। यह वीडियो एस्ट्रोनॉमर कंपनी के तत्कालीन सीईओ एंडी बायरन और कंपनी की एचआर हेड का था, जिसमें दोनों को कोजी होते हुए देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद एंडी बायरन को पद से इस्तीफा देना पड़ा। कहा जा रहा है कि अब वे 'किस कैम' कंट्रोवर्सी के बाद कोल्डप्ले पर मुकदमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

दुनियाभर में छाया वायरल 'किस कैम' मूमेंट
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एस्ट्रोनॉमर कंपनी के पूर्व सीईओ एंडी बायरन, क्रिस मार्टिन के कोल्डप्ले पर मानहानि का मुकदमा कर सकते हैं। दरअसल, कोल्डप्ले के हालिया कॉन्सर्ट से वायरल 'किस कैम' मूमेंट दुनियाभर में सुर्खियों में छाया रहा। इससे पूर्व सीईओ और एचआर प्रमुख का निजी जीवन भी सवालों के घेरे में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील ने कही ये बात
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद बायरन ने अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बायरन इस वीडियो पर हुए विवाद के चलते कोल्डप्ले पर मुकदमा कर सकते हैं। वकील कैमरन डोलात्शाही ने आउटलेट से बात करते हुए कहा, 'अगर हम क्रिएटिव हो जाएं तो एक संभावित दावा मानहानि का हो सकता है। खासकर जब यह क्रिस मार्टिन द्वारा दोनों के बीच 'अफेयर' होने का आरोप लगाने से संबंधित हो'।

विज्ञापन

एक्स सीईओ को साबित करनी होंगी ये बातें
बता दें कि कॉन्सर्ट के दौरान जब कैमरे ने बायरन और एचआर हेड को कैद किया और दोनों बचते नजर आए तो क्रिस मार्टिन ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा, 'या तो उनका अफेयर चल रहा है या फिर वे बहुत शर्मीले हैं'। वकील ने आगे बताया कि बायरन को यह साबित करना होगा कि क्रिस मार्टिन की टिप्पणी से मानहानि हुई और 'अफेयर' के दावों का खंडन करना होगा, जो उनके अनुसार सच नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि बायरन को यह साबित करना होगा कि क्रिस मार्टिन को उनकी बेगुनाही के बारे में पता था और उन्होंने 'दुर्भावना' से यह बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed