फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emraan Hashmi Ground Zero New Poster Revealed, Teaser Drop Tomorrow

Ground Zero: इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो का नया पोस्टर जारी, मेकर्स ने बताया कब आएगा फिल्म का टीजर

Thu, 27 Mar 2025 07:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 27 Mar 2025 07:02 PM IST
सार

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी अपनी नई फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में एक बीएसएफ जवान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने अब नई जानकारी साझा की है। जानिए क्या है वो नई जानकारी।

विज्ञापन
Emraan Hashmi Ground Zero New Poster Revealed, Teaser Drop Tomorrow
ग्राउंड जीरो फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmovies

विस्तार

अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म के मेकर्स भी दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए फिल्म से जुड़ी नई-नई अपडेट लगातार साझा कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। साथ ही फिल्म का टीजर कब जारी होगा इसकी भी जानकारी दी है।

विज्ञापन

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर
फिल्म के मेकर्स एक्सल एंटरटेनमेंट की ओर से फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में इमरान हाशमी हाथों में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए मेकर्स की ओर से लिखा गया, “परछाई में लड़ी गई लड़ाई अब सामने आ रही है। ग्राउंड जीरो का टीजर कल आएगा।”

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Palak Tiwari: फिल्म ‘भूतनी’ से पलक तिवारी का फर्स्ट लुक हुआ जारी, करेंगी प्यार की रक्षा

कुछ घंटे पहले जारी हुआ था पहला पोस्टर
इससे कुछ देर पहले मेकर्स ने फिल्म का एक और पोस्टर जारी किया था। जिसमें इमरान हाशमी हाथों में बंदूक लिए पीछे से नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक शहर के घर और आसमान नजर आ रहा है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ मेकर्स ने कैप्शन दिया था, “एक मिशन की अनकही कहानी, जिसने कश्मीर को हमेशा के लिए बदल दिया।” अब मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ टीजर रिलीज की तारीख भी जारी कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें: Nine Little Indians: फिर प्रोड्यूसर बने 'टाइटैनिक' फेम लियोनार्डो, बोर्डिंग स्कूल के काले सच पर बनाई फिल्म

25 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'ग्राउंट जीरो' में इमरान हाशमी एक बीएसएफ कमांडर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी के मुताबिक वह दो साल तक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की जांच करेंगे। फिल्म के पोस्टर से पता चलता है कि कहानी कश्मीर पर आधारित हो सकती है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सल एंटरटेनमेंट के अंतर्गत निर्मित फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाश्मी के अलावा साई तमहांकर और मुकेश तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed