फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Leonardo DiCaprio Produces Documentary Nine Little Indians, Which Based On Boarding school Abuse

Nine Little Indians: फिर प्रोड्यूसर बने 'टाइटैनिक' फेम लियोनार्डो, बोर्डिंग स्कूल के काले सच पर बनाई फिल्म

Thu, 27 Mar 2025 05:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 27 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

Nine Little Indians: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो एक नई डॉक्यूमेंट्री को लेकर आ रहे हैं। जिसमें अमेरिकी भारतीय बोर्डिंग स्कूल के बारे में कई खुलासे किए जाएंगे और वहां के कुछ रहस्यों के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन
Leonardo DiCaprio Produces Documentary Nine Little Indians, Which Based On Boarding school Abuse
लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@leonardodicaprio

विस्तार

ऑस्कर विजेता अभिनेता और निर्माता लियोनार्डो डिकैप्रियो फिल्ममेकर शैनन क्रिंग के साथ एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। दोनों ने आगामी डॉक्यूमेंट्री ‘नाइन लिटिल इंडियंस’ के लिए हाथ मिलाया है। इसमें अमेरिकन मूल निवासी बच्चों के साथ एक अमेरिकी बोर्डिंग स्कूल में हुई दर्दनाक कहानी को दिखाया जाएगा। लियोनार्डो डिकैप्रियो इसे प्रोड्यूस करेंगे।

विज्ञापन

पोस्ट प्रोडक्शन में है फिल्म
ये डॉक्यूमेंट्री मौजूदा वक्त में पोस्ट प्रोडक्शन में है। इसकी कहानी चारोबोन्यू या शार बोह नोह बहनों और उनके बचपन के स्कूल के साथियों के बीच लगभग दो दशक लंबी कानूनी लड़ाई पर आधारित है। जिन्होंने साउथ डकोटा के सेंट पॉल इंडियन मिशन स्कूल में भयानक दुर्व्यवहार को सहा था। डेडलाइन के मुताबिक, यह फिल्म कैथोलिक चर्च को उनके विरुद्ध किए गए जघन्य अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराने के उनके संघर्ष को दिखाएगी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Deva On Ott: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भसड़ मचाने आ रहा ‘देवा’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

दिखाया जाएगा अमेरिकी भारतीय बोर्डिंग स्कूलों का काला इतिहास
लियोनार्डो डिकैप्रियो की प्रोडक्शन कंपनी ऐपियन वे इस डॉक्यूमेंट्री को रेड क्वीन मीडिया और टेर्रा मैटर स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में स्कूल की दो पूर्व नन और सेवादार के इंटरव्यू को दिखाया जाएगा, जिन्होंने उन पादरियों की सेवा की थी जिन पर बलात्कार और हत्या के आरोप थे। इस डॉक्यूमेंट्री का उद्देश्य अमेरिकी भारतीय बोर्डिंग स्कूलों के काले इतिहास को उजागर करना है। जिनकी स्थापना मूल अमेरिकी बच्चों को एंग्लो-अमेरिकन सभ्यता के बारे में बताने के लिए हुई थी। इन संस्थाओं का संबंध बलात्कार और हत्या के अनेक मामलों से रहा है।


यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'सिकंदर' रिलीज से पहले सलमान ने पहनी राम जन्मभूमि एडिशन वाली खास घड़ी, कीमत जान चौंक जाएंगे आप!

लेखक टोनी रॉबिंस भी फिल्म से जुड़े
इस फिल्म के साथ लेखक और सार्वजनिक वक्ता टोनी रॉबिंस अन्य निर्माताओं के साथ कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़े हैं। इससे जुड़ने पर रॉबिंस ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ‘नाइन लिटिल इंडियंस’ आपको उतना ही प्रभावित करेगी, जितना सेंट पॉल इंडियन मिशन स्कूल के प्रीड़ितों की कहानी ने मुझे किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed