फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   emily in paris season 5 assistant director diego borella dies on set in italy shooting

Emily In Paris: शूटिंग के दौरान सेट पर गिरे डिएगो बोरेला, 47 साल के असिस्टेंट डायरेक्टर का हार्ट अटैक से निधन

Sat, 23 Aug 2025 08:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 23 Aug 2025 08:39 PM IST
सार

Diego Borella Death: वेब सीरीज ‘एमिली इन पेरिस’ के पांचवे सीजन में काम कर रहे असिस्टेंट डायरेक्टर डिएगो बोरेला की जान चली गई है। सेट पर शूटिंग के दौरान डिएगो को सडन हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन
emily in paris season 5 assistant director diego borella dies on set in italy shooting
एमिली इन पेरिस के असिस्टेंट डायरेक्टर का निधन - फोटो : एक्स

विस्तार

लिली कॉलिन्स स्टारर मशहूर वेब सीरीज ‘एमिली इन पेरिस’ का पांचवां सीजन इन दिनों इटली में शूट किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच सेट से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल शो से जुड़े असिस्टेंट डायरेक्टर डिएगो बोरेला का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 47 वर्षीय बोरेला वेनिस के एक होटल में चल रही शूटिंग के दौरान अचानक गिर पड़े और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
यह हादसा वेनिस के ऐतिहासिक होटल डैनिएली में हुआ, जहां टीम फाइनल सीक्वेंस की तैयारी कर रही थी। पीपल मैगजीन की खबर के मुताबिक चश्मदीदों के अनुसार बोरेला अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। स्थानीय चिकित्सक ने बाद में पुष्टि की कि उनकी मौत सडन हार्ट अटैक से हुई।
विज्ञापन

हादसे के बाद रुकी शूटिंग
इस घटना के बाद शो की शूटिंग को रोक दिया गया है। मेकर्स की ओर से अब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पूरी टीम गहरे सदमे में है। सीरीज की लीड एक्ट्रेस लिली कॉलिन्स और दूसरे कलाकारों की ओर से भी अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। 

कुछ दिन पहले आया था फर्स्ट-लुक
गौरतलब है कि महज कुछ दिन पहले ही नेटफ्लिक्स ने ‘एमिली इन पेरिस’ सीजन 5 का फर्स्ट-लुक जारी किया था, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित थे। लिली कॉलिन्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'इटली में एमिली की जर्नी जारी रहेगी और इस बार कहानी रोम और वेनिस की खूबसूरती के बीच आगे बढ़ेगी।'

View this post on Instagram

A post shared by Lily Collins (@lilyjcollins)




क्या होगी सीजन 5 की कहानी?
सीजन 5 की आधिकारिक कहानी के मुताबिक, एमिली अब एजेंस ग्रेटो रोम की हेड बन चुकी है। करियर और निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव के बीच वह नई परिस्थितियों में खुद को ढालने की कोशिश करेगी। लेकिन एक गलत फैसले के चलते उसका प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन दोनों ही संकट में पड़ जाएंगे। इसके अलावा एक बड़ा राज उसके सबसे करीबी रिश्ते को खतरे में डाल देगा। कहानी एमिली की संघर्ष, ईमानदारी और नए अनुभवों से गुजरती हुई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed