फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ekta Kapoor Smriti Irani Reunioun Shared Video on Instagram details inside

Ekta-Smriti: स्मृति ईरानी के साथ पेस्ट्री का लुत्फ उठाती दिखीं एकता, बोलीं- इनको घर से लेकर आए हैं क्योंकि...

Wed, 06 Dec 2023 08:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Dec 2023 08:44 AM IST
सार

एकता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई वीडियो साझा किए, जिसमें वे और स्मृति ईरानी नजर आ रही हैं। क्लिप में वे भाजपा नेत्री की तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Ekta Kapoor Smriti Irani Reunioun Shared Video on Instagram details inside
एकता कपूर, स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एकता कपूर और स्मृति ईरानी की दोस्ती वर्षों पुरानी है। भले ही स्मृति मनोरंजन जगत में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन आज भी वे एकता के साथ विशेष बंधन साझा करती हैं। हाल ही में दोनों एक साथ एक कैफे में नजर आईं। एकता ने सोशल मीडिया पर इस रीयूनियन के कुछ वीडियो साझा किए हैं।

विज्ञापन

Bigg Boss 17: बीबी हाउस में अंकिता ने सुशांत को फिर किया याद, अभिषेक के साथ साझा किए अभिनेता के साथ बिताए पल

विज्ञापन

कैफे में साथ नजर आईं एकता-स्मृति

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई वीडियो साझा किए, जिसमें वह और स्मृति ईरानी शामिल थीं। एक क्लिप में एकता कपूर कहती नजर आ रही हैं, "वे (स्मृति) बहुत दुबली हो गई हैं, इसलिए मैं इन व्यंजनों से उन्हें स्वस्थ बनाने की कोशिश कर रही हूं। जरा उनके चेहरे को देखिए, उनका वजन कम हो गया है। लेकिन वह फिट दिखती हैं।" अब, वे मेरे साथ ये सब खाएंगी।''एक अलग वीडियो में एकता कहती हैं, "दरअसल, यहां मैं मोटी दिख रही हूं, क्योंकि मैं यह सब खा रही हूं। वे नहीं खातीं। मैं इन्हें खा रही हूं। मैंने उन्हेंं उनके  घर से खींच कर लाया है, क्योंकि मैं ये (पेस्ट्री) खाना चाहती थी।"

क्योंकि सास भी कभी बहू थीं से हुई थीं लोकप्रिय

एक अलग पोस्ट में एकता कपूर ने स्मृति के साथ एक तस्वीर भी डाली। इससे पहले स्मृति ईरानी ने हाल ही में बताया था कि वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए क्यों राजी हुईं। एक साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने गरीबी देखी है और वह एक दिन के लिए भी मजदूरी छोड़ने की कल्पना नहीं कर सकती थीं। यह शो पूरे देश में काफी ज्यादा फेमस हुआ था। इसका प्रसारण 2000-2008 तक हुआ था।
Box Office Report: 300 करोड़ के करीब पहुंची एनिमल, पांचवें दिन सैम बहादुर ने किया इतना कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed