{"_id":"65e21ea5e0930cd3ad08b464","slug":"ekta-kapoor-lsd-2-new-bold-poster-released-click-here-to-know-the-release-date-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"LSD 2: 'लव सेक्स और धोखा 2' का नया धांसू पोस्टर रिलीज, जानिए किस दिन रिलीज होगी निमृत कौर की यह फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
LSD 2: 'लव सेक्स और धोखा 2' का नया धांसू पोस्टर रिलीज, जानिए किस दिन रिलीज होगी निमृत कौर की यह फिल्म
Sat, 02 Mar 2024 12:03 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:03 AM IST
सार
एकता कपूर लीक से अलग हटकर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। आज उनकी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के नए मोशन पोस्टर को जारी किया गया है। मेकर्स ने पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, 'यह साल लीप ईयर का साल है और आप किसी भी नए फैसले पर जाने के लिए आजाद हैं।'
विज्ञापन
LSD 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2010 में एकता कपूर ने एक अलग तरह की फिल्म का निर्माण किया था। एकता ने अपने उस फिल्म के जरिए उस दौर से काफी आगे की कहानी को बयां किया था। जी हां, हम फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' की बात कर रहे हैं। अब एकता उसी फिल्म के सीक्वल को रिलीज करने की तैयारी में जुटी हैं। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, आज फिल्म के मेकर्स ने 'लव सेक्स और धोखा 2' के नए पोस्टर को साझा किया है।
आधुनिक समाज की जटिलताओं पर आधारित
एकता कपूर लीक से अलग हटकर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। आज उनकी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के नए मोशन पोस्टर को जारी किया गया है। मेकर्स ने पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, 'यह साल लीप ईयर का साल है और आप किसी भी नए फैसले पर जाने के लिए आजाद हैं।' एकता कपूर की यह फिल्म आधुनिक समाज की जटिलताओं पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सोशल मीडिया के कुप्रभावों को बेहद संजीदगी से दिखाया गया है।
Dange Review: बेजॉय नांबियार की ‘दंगे’ ने लिए सिनेमा के खूब पंगे, हर्षवर्धन व टी जे भानु के करियर को बड़ा झटका
विज्ञापन
बेहद बोल्ड पोस्टर
फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के मेकर्स ने काफी बोल्ड पोस्टर को दर्शकों के साथ साझा किया है। फिल्म के पोस्टर में कई सोशल मीडिया एक को दिखाया गया है। इस फिल्म से निमृत कौर अहलूवालिया भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। एकता कपूर ने उन्हें 'बिग बॉस' के घर से अपनी इस फिल्म के लिए चुना था।
लगातार फ्लॉप के बाद इन सितारों को है एक हिट फिल्म का इंतजार
फिल्म की रिलीज डेट
इंटरनेट के इस युग में प्यार की तलाश और जिंदगी के मायने को फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' में दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स और कल्ट मूवीज के एक डिवीजन ने किया है। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर की यह बहुचर्चित फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होने जा रही है।