फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ed sheeran sings chuttamalle telugu song of devara film with shilpa rao

Ed Sheeran: जूनियर एनटीआर-जान्हवी कपूर की फिल्म का गाना गाते दिखे एड शीरन..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

Mon, 10 Feb 2025 01:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 10 Feb 2025 01:12 PM IST
सार

Ed Sheeran: एड शीरन इस वक्त भारत दौरे पर हैं, जहां बैंगलुरू दौरे का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ‘देवरा’ फिल्म का चुट्टामल्ले गाना गाते दिख रहे हैं, जो शिल्पा राव द्वारा गाया गया है।

विज्ञापन
Ed sheeran sings chuttamalle telugu song of devara film with shilpa rao
एड शीरन और शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारत के मैथमैटिक्स टूर के दौरान एड शीरन ने अपने बैंगलुरू कॉन्सर्ट के दौरान चुट्टामल्ले गाना गाया, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन


शिल्पा राव के साथ शीरन ने मचाया धमाल
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ का गाना चुट्टामल्ले, जो शिल्पा राव द्वारा गाया गया है। इस गाने को अनिरूद्ध रविचंदन ने संगीतबद्ध किया है। यह गाना चर्चा में तब आया, जब अपने भारत दौरे के समय ब्रिटिश पॉप गायक एड शीरन ने बैंगलुरू के कॉन्सर्ट में इसे गाया। इस तेलुगु गाने को गाकर, शीरन ने लोगों को चौंका दिया। हालांकि, इस गीत को गाने में शीरन का साथ गायिका शिल्पा राव ने दिया। एड शीरन के तेलुगु में गाए ‘चुट्टामल्ले’ गाने ने प्रशंसकों को उत्साह से भर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जो प्रशंसकों द्वारा शेयर किया गया है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: The Waking of a Nation: 'द वेकिंग ऑफ ए नेशन' का टीजर जारी, इस दिन से देखें जलियांवाला बाग कांड की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


एड शीरन ने पहले भी चौंकाया
हाल ही में ए़़ड शीरन का एआर रहमान के साथ भी एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह, रहमान के साथ 'उर्वशी-उर्वशी' गाना गाते दिख रहे था। आपको बताते चले कि तेलुगु गाने से पहले, पिछले साल शीरन ने पंजाबी गाना गाने का भी प्रयास किया था, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था। 

यह खबर भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam: फिल्म के लिए 215 लड़कियों ने दिया ऑडिशन, इस वजह से पाकिस्तानी अभिनेत्री के हाथ लगी फिल्म

तेलुगु सीखते दिखे एड शीरन
भारतीय गायिका शिल्पा राव पॉप गायक एड शीरन को तेलुगु सीखाती दिख रही हैं, जिसका एक बिहाइंड द सीन वीडियो शीरन ने अपन इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ed Sheeran HQ (@edhq)




एड शीरन का भारत दौरा
पॉप गायक ने अपने भारत दौरे की शुरुआत 30 जनवरी 2025 से पुणे शहर से की थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में संगीत कॉन्सर्ट किया और आज बुधवार को उनका तीसर कॉन्सर्ट चेन्नई में आयोजित होगा, जिसमें गायिका जोनिता गांधी भी उनके साथ होंगी। चेन्नई में कान्सर्ट के बाद शीरन 8 फरवरी को बैंगलुरू, 12 फरवरी को शिलांग और 15 फरवरी को दिल्ली से कॉन्सर्ट से अपना भारत दौरा समाप्त करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed