फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Waking of a Nation Teaser out watch the story of Jallianwala Bagh massacre from this day by Ram Madhvani

The Waking of a Nation: 'द वेकिंग ऑफ ए नेशन' का टीजर जारी, इस दिन से देखें जलियांवाला बाग कांड की कहानी

Mon, 10 Feb 2025 12:49 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Feb 2025 12:49 PM IST
सार

निर्माता-निर्देशक राम माधवानी के ओटीटी शो द वेकिंग ऑफ ए नेशन का टीजर जारी हो चुका है। इस शो में जलियांवाला बाग हत्याकांड की पूरी कहानी दिखाई गई है। इस शो को ओटीटी पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
The Waking of a Nation Teaser out watch the story of Jallianwala Bagh massacre from this day by Ram Madhvani
द वेकिंग ऑफ ए नेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शो 'वेकिंग ऑफ ए नेशन' का टीजर जारी हो गया है। इस शो में जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़े कई पहलुओं को दिखाया जाने वाला है। इस शो का निर्देशन नेशनल और इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटेड फिल्ममेकर राम माधवानी ने किया है।
विज्ञापन

कुछ ऐसी है शो की कहानी
'वेकिंग ऑफ ए नेशन' की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। शो की कहानी एक कोर्ट रूम और जलियांवाला बाग हत्याकांड के दौरान हुए दंगों और भारत की स्थिति की झलक दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

The Waking of a Nation Teaser out watch the story of Jallianwala Bagh massacre from this day by Ram Madhvani
द वेकिंग ऑफ ए नेशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे आया शो बनाने का विचार
शो के बारे में बात करते हुए, निर्माता-निर्देशक राम माधवानी ने बताया, "मुझे हमेशा से उपनिवेशवाद और नस्लवाद और पूर्वाग्रह के मुद्दों में गहरी दिलचस्पी रही है। सांस्कृतिक, भाषाई, सामाजिक और कलात्मक उपनिवेशीकरण से जुड़े सवाल मुझे लंबे समय से परेशान करते रहे हैं। जब मैं अपने अगले प्रोजेक्ट पर विचार कर रहा था, तो मुझे पता था कि इसे हमारे अतीत, ब्रिटिश राज और हमारे स्वतंत्रता संग्राम में निहित होना चाहिए। तभी द वेकिंग ऑफ ए नेशन का विचार आया। अब हमारे पास एक रोमांचक शो है जो एक कोर्टरूम ड्रामा को तीन दोस्तों की शक्तिशाली कहानी और भारत के भारत बनने की कहानी के साथ जोड़ता है।"

Sanam Teri Kasam: फिल्म के लिए 215 लड़कियों ने दिया ऑडिशन, इस वजह से पाकिस्तानी अभिनेत्री के हाथ लगी फिल्म


विज्ञापन

ये कलाकार आएंगे नजर
तारुक रैना, निकिता दत्ता, साहिल मेहता, भावशील सिंह, एलेक्स रीस और पॉल मैकइवान जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। शांतनु श्रीवास्तव और शत्रुजीत नाथ और राम माधवानी ने मिलकर इस शो को लिखा है। राम माधवानी को नीरजा और आर्या जैसी फिल्मों के कारण भी फैंस जानते हैं। सीरीज को सोनी लिव एप पर 7 मार्च से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed