फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ED records statement of Mallika Sherawat and Pooja Banerjee in Magic Win money laundering case

Mallika Sherawat: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दर्ज कराया मल्लिका शेरावत का बयान, पूजा से भी हुई पूछताछ

Wed, 18 Dec 2024 10:32 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 18 Dec 2024 10:32 PM IST
सार

Mallika Sherawat: ईडी ने एक सट्टेबाजी वेबसाइट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का बयान दर्ज कराया है। मल्लिका शेरावत के साथ टीवी कलाकार पूजा बनर्जी से भी पूछताछ की गई है।
 

विज्ञापन
ED records statement of Mallika Sherawat and Pooja Banerjee in Magic Win money laundering case
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाली एक सट्टेबाजी वेबसाइट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और एक टीवी कलाकार का बयान दर्ज किया है। यह वेबसाइट टी20 विश्व कप मैचों का भी अवैध प्रसारण करती है। संघीय एजेंसी ने पोर्टल 'मैजिकविन' के खिलाफ जांच के तहत पिछले सप्ताह दिल्ली, मुंबई और पुणे में इस मामले में नए सिरे से तलाशी ली थी।
विज्ञापन


ईमेल से दर्ज कराया बयान
पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने मल्लिका शेरावत और टीवी कलाकार पूजा बनर्जी से इस मामले में कुछ प्रश्नों का उत्तर ईमेल या आधिकारिक प्रतिनिधि के माध्यम से देने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि 48 वर्षीय अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने पिछले सप्ताह ईडी के अहमदाबाद कार्यालय में एक अधिकृत प्रतिनिधि और ईमेल के माध्यम से अपने उत्तर भेजकर अपना बयान दर्ज कराया, जबकि बनर्जी ने जांच अधिकारी (आईओ) के सामने गवाही दी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन

Girls Will Be Girls: ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ देखकर भावुक हुईं कोंकणा सेन और दीया मिर्जा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


बी-टाउन की कई और हस्तियों से होगी पूछताछ
मल्लिका शेरावत कई हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिका अदा कर चुकी हैं। वहीं, पूजा बनर्जी 'कसौटी जिंदगी की' में नजर आ चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने 'मैजिकविन' से संबंधित कुछ प्रचार गतिविधि की हैं और प्रथम दृष्टया वह इस मामले में आरोपी नहीं पाए गए हैं। एजेंसी जल्द ही इस मामले में कुछ और अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों से पूछताछ कर सकती है। ईडी ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा था कि पोर्टल के लिए आयोजित एक लॉन्च पार्टी  में कई बी-टाउन हस्तियां शामिल हुईं और 'मैजिकविन' का समर्थन किया, उसकी जांच के दायरे में है। इन हस्तियों ने मैजिकविन के लिए वीडियो और फोटो शूट भी किए और इसके प्रचार के लिए उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया।
75 years of Navketan: हिंदी सिनेमा को अलग मुकाम पर ले जाने वाले देव आनंद और उनके भाइयों की कहानी

क्या है मैजिकविन? 
एजेंसी के अनुसार मैजिकविन एक ‘सट्टेबाजी’ वेबसाइट है, जिसे गेमिंग पोर्टल के रूप में छिपाया गया है, जिसका वास्तव में स्वामित्व पाकिस्तानी नागरिकों के पास है। इस वेबसाइट का संचालन ज्यादातर दुबई में काम करने वाले या वहां बसे भारतीय नागरिकों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा, "वेबसाइट पर दिखाए जा रहे सट्टेबाजी के खेल मूल रूप से फिलीपींस और अन्य देशों में खेले जाते हैं, जो सट्टेबाजी गतिविधियों की अनुमति देते हैं।" हालांकि, जांच के अनुसार, मूल खेलों के एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) की नकल करके मैजिकविन की वेबसाइट पर इसे पुनः प्रसारित किया जाता है। एजेंसी ने कहा कि जमा, सट्टा लगाना और निकासी जैसी सट्टेबाजी की गतिविधियों को मैजिकविन के मालिकों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed