Dune: Part 2: बड़े पर्दे के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी 'ड्यून पार्ट 2', ओटीटी रिलीज डेट आई सामने
वार्नर ब्रदर्स की यह साइंस फिक्शन फिल्म 1 मार्च, 2024 को अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चर्चा है कि ड्यून: पार्ट टू को इसी सप्ताह वीओडी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस दिन होगा ओटीटी पर रिलीज
चर्चा है कि यह फिल्म 2 अप्रैल, 2024 को स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी तक वार्नर ब्रदर्स की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि ड्यून: पार्ट टू का निर्देशन और निर्माण डेनिस विलेन्यूवे ने किया है। 'ड्यून 2' की तो टिमोथी चेलमेट की यह फिल्म, उन्हीं की 'ड्यून' का सीक्वल है। साल 2021 में 'ड्यून' ने छह अकादमी पुरस्कार अपने नाम किए थे।
इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली बनी फिल्म
इस साल पहली मार्च को रिलीज हुई 'ड्यून 2' अभी दुनियाभर के सिनेमाघरों में लगी हुई है। डेनिस विलेनयूवे के निर्देशन में बनी इस साई-फाई फिल्म ने कमाई के मामले में दुनियाभर में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने वैश्विव स्तर पर 626.1 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। फिल्म में टिमोथी चालमेट, जेडाया के अलावा रेबेका फर्ग्यूसन, जोश ब्रोलिन, डेव बॉतिस्ता, स्टेलन स्कार्सगार्ड, चार्लोट रैम्पलिंग और जेवियर बार्डेम भी अपनी भूमिका में नजर आए हैं।
Box Office: दुनियाभर में सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'ड्यून 2', तीन दिन में 'गॉडजिला x कॉन्ग' ने भी बनाया यह रिकॉर्ड