फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Does Fardeen Khan children join his profession actors son expressed interest on this field know here

Fardeen Khan: क्या फरदीन के नक्शेकदम पर चलेंगे उनके बच्चे? बेटे ने स्कूल में बताया बड़ा होकर क्या बनेगा

Tue, 08 Oct 2024 03:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 08 Oct 2024 03:49 PM IST
सार

अभिनेता फरदीन खान ने हाल ही में एक बातचीत में अपने बच्चों के अभिनय के क्षेत्र में आने को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे इस क्षेत्र में आएंगे या नहीं? आइए जानते हैं फरदीन के विचारों को…
 

विज्ञापन
Does Fardeen Khan children join his profession actors son expressed interest on this field know here
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

विस्तार

अभिनेता फरदीन खान ने एक लंबे अंतराल के बाद संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ से वापसी की है। वेब सीरीज में अपने अभिनय के लिए उन्होंने सराहना भी प्राप्त की। फिलहाल वह 'हाउसफुल 5' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान फरदीन ने अपने बच्चों के अभिनय के क्षेत्र में आने को लेकर खुलासा किया। आइए जानते हैं फरदीन ने इसे लेकर क्या कहा?
विज्ञापन


कला से जुड़े हैं फरदीन के दोनों बच्चे
फरदीन ने जीक्यू इंडिया से बातचीत के दौरान अपने बच्चों को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी डायनी और बेटा अजारियस दोनों ही कला से जुड़े हुए हैं, उनकी 11 वर्षीय बेटी को विशेष रूप से गायन, नृत्य और प्रदर्शन करना पसंद है।
विज्ञापन

Sanjay Leela Bhansali: दीपिका की आवाज के इस कदर मुरीद हुए थे भंसाली, 'लीला' के रोल के लिए तुरंत किया था चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेटे ने अभिनेता बनने की जताई इच्छा
बातचीत के दौरान फरदीन ने यह भी खुलासा किया कि उनके सात वर्षीय बेटे से जब स्कूल में पूछा गया कि वह भविष्य में क्या बनना चाहेगा तो उसने अभिनेता बनने में अपनी रुचि जताई। अभिनेता ने कहा कि अगर उनके बच्चे उनके नक्शेकदम पर चलते हैं तो उन्हें खुशी होगी।

अभिनेता ने बताई ब्रेक लेने की वजह
अभिनेता ने कहा कि फिल्म उद्योग एक मांग वाला और बहुत कुछ लेने वाला पेशा है। इससे पहले, बॉलीवुड हंगामा के साथ अपनी एक बातचीत के दौरान, फरदीन खान ने उनके और उनकी पत्नी को गर्भधारण करने की चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उन्हें आईवीएफ का विकल्प चुनना पड़ा। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि उन्हें अपने करियर से ब्रेक लेने की जरूरत थी। हालांकि उन्होंने शुरू में एक छोटा ब्रेक लेने की योजना बनाई थी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद प्राथमिकताएं बदल गईं।
Sanjay Leela Bhansali: दीपिका की आवाज के इस कदर मुरीद हुए थे भंसाली, 'लीला' के रोल के लिए तुरंत किया था चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed