{"_id":"65d5f905a6ac8347b40049e3","slug":"vijay-devarakonda-promised-fans-to-to-meet-if-they-get-90-percent-marks-read-details-here-2024-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा ने फैंस से किया खास वादा, बोले- 90 प्रतिशत अंक लाने पर आपसे करूंगा मुलाकात","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा ने फैंस से किया खास वादा, बोले- 90 प्रतिशत अंक लाने पर आपसे करूंगा मुलाकात
तेलुगु सिनेमा के जाने माने अभिनेता विजय देवरकोंडा ने फिल्म नुव्विला से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। देश के साथ विदेश में भी उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। अभिनेता के चाहने वाले अक्सर पोस्ट के जरिए उन पर अपना प्यार बरसाते हैं।
हाल ही में उनके दो फैंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस क्लिप में हर्षिता रेड्डी नाम की यूजर ने लिखा कि अगर विजय देवरकोंडा इस वीडियो पर कमेंट करेंगे तो वे अपने एग्जाम की तैयारी शुरू कर देंगी।
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो वायरल होते ही विजय ने भी इस कमेंट किया, जो लोगों के दिल जीत रहा है। अभिनेता ने इस क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, "90 प्रतिशत प्राप्त करो और मैं आपसे मिलूंगा।" विजय का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस कमेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म पेल्ली चूपुलु से विजय को प्रसिद्धि मिली। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी अर्जुन रेड्डी में मुख्य भूमिका निभाने के बाद उनकी लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला। वे बॉलीवुड फिल्म लाइगर में भी नजर आ चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था।
विज्ञापन
5 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही फैमिली स्टार नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर स्क्रीन साझा करती हुई दिखेंगी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को इसी साल पांच अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। वहीं, वे वीडी12 में भी काम कर रहे हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।
Jackky Bhagnani: एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी, पिता वासु भगनानी की विरासत को बढ़ाया आगे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।