Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divyanka Tripathi celebrating garba Dandiya dance music with husband Vivek Dahiya during Navratri shares Photo

Divyanka Tripathi: शादी के बाद पहली बार दिव्यांका ने पति विवेक के साथ एंजॉय किया गरबा, बोलीं- आखिर, वे समझे...

Sat, 27 Sep 2025 11:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Sep 2025 11:07 AM IST
सार

Navratri 2025: इन दिनों नवरात्रि की धूम है। लोग माता रानी की भक्ति में लीन हैं। इन दिनों जगह-जगह गरबा और डांडिया डांस कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने भी गरबा डांस फंक्शन में जमकर डांस किया। यह पहली बार था, जब उन्होंने अपने पति विवेक के साथ गरबा डांस एंजॉय किया।

विज्ञापन
Divyanka Tripathi celebrating garba Dandiya dance music with husband Vivek Dahiya during Navratri shares Photo
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नवरात्रि के त्योहार में फिल्मी दुनिया में भी खूब रौनक देखने को मिलती है। जगह-जगह गरबा और डांडिया डांस प्रोग्राम्स  होते हैं। फिल्म स्टार्स भी इनमें खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हाल ही में टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी गरबा डांस प्रोग्राम में जमकर थिरकीं। इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि शादी के इतने साल बाद उन्होंने अपने पति विवेक के साथ गरबा डांस एंजॉय किया। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Divyanka Tripathi celebrating garba Dandiya dance music with husband Vivek Dahiya during Navratri shares Photo
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम

'कॉलेजी के दिनों में रातभर नाचा करती थी'
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने गरबा डांस की फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें ट्रेडिशनल ड्रेस पहने दिव्यांका और विवेक गरबा कर रहे हैं। फोटो के साथ दिव्यांका ने कैप्शन लिखा है, 'मुझे बहुत खुशी है कि इतने वर्षों के साथ रहने के बाद मैं विवेक को आखिर गरबा से रूबरू करा पाई। आखिरकार, उन्हें समझ आ गया कि मैं डांडिया संगीत सुनकर क्यों उत्साहित हो जाया करती थी और कॉलेज के दिनों में पूरे नौ दिनों तक रातभर नाचने के मेरे किस्से उन्हें याद आ गए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)


विज्ञापन
विज्ञापन

Divyanka Tripathi celebrating garba Dandiya dance music with husband Vivek Dahiya during Navratri shares Photo
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रेडिशनल ड्रेस में खूबसूरत लगीं दिव्यांका
गरबा नाइट में इनवाइट करने के लिए दिव्यांका ने ध्रुव और श्याम का शुक्रिया अदा किया और लिखा, 'हमें फाल्गुनी में आमंत्रित करने और हमें इतना सुरक्षित महसूस कराने के लिए शुक्रिया, ताकि हम खुलकर जी भरकर आनंद ले सकें। आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाए'। दिव्यांका ग्रीन कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, विवेक ने ब्लैक कलर के आउटफिट्स पहने हैं।

विज्ञापन

Divyanka Tripathi celebrating garba Dandiya dance music with husband Vivek Dahiya during Navratri shares Photo
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर्स ने की लुक की तारीफ
दिव्यांका और विवेक की फोटोज पर नेटिजन्स ने तारीफों की झड़ी लगा दी है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'बेस्ट ड्रेस्ड कपल'। एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा लगा कि आप दोनों मिलकर इसे एंजॉय किया'। एक यूजर ने लिखा, 'तस्वीरें बहुत खूबसूरत हैं। आपने बहुत करीने से खुद को स्टाइल किया है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed