फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Disha Patani praises sister Khushboo because she rescues abandoned baby says you are real hero

Disha Patani: बहन खुशबू ने बचाई बच्ची की जान, दिशा पाटनी ने वीडियो पर दिया ये रिएक्शन; बोलीं- तुम सच में…

Mon, 21 Apr 2025 12:48 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 21 Apr 2025 12:48 PM IST
सार

Disha Patani: अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी बहन खुशबू पाटनी की तारीफ की। हाल ही में खुशबू ने एक बच्ची को उसके परिवार से मिलवाया, जो उन्हें एक खंडहर में मिली थी। दिशा के अलावा कई सेलेब्स ने खुशबू की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
Disha Patani praises sister Khushboo because she rescues abandoned baby says you are real hero
दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani और @khushboo_patani

विस्तार

अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी बहन खुशबू पाटनी की तारीफ की। पूर्व सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने हाल वही में बरेली में एक शिशु को बचाया और बाद में उसके माता-पिता को भी ढूंढ निकाला। खुशबू ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद दिशा ने उस पर कमेंट किया।

विज्ञापन


दिशा पाटनी ने क्या कहा?
खुशबू द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर प्रशंसकों और यहां तक कि कुछ बॉलीवुड सेलेब्स से भी खूब तारीफ की। भूमि पेडनेकर ने दिलवाली इमोजी लगाई। अभिनेत्री दिशा पाटनी ने लिखा, ‘तुम सच में असली हीरो हो। तुम दोनों को आशीर्वाद।’

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Khusboo Patani: दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने मासूम बच्ची को बचाकर पेश की मानवता की मिसाल, लोग कर रहे जमकर तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशबू ने बच्ची को बचाया
रविवार को अभिनेत्री की बहन खुशबू पाटनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया था कि कैसे उन्होंने बरेली में अपने घर के पास एक खंडहर में एक शिशु को पाया। वीडियो में उन्होंने बच्ची को बचाते हुए और यह वादा करते हुए देखा गया कि उसकी देखभाल की जाएगी। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘अगर आप बरेली से हैं और यह आपकी बच्ची है, तो हमें बताएं कि माता-पिता ने उसे इस जगह कैसे छोड़ दिया? ऐसे माता-पिता पर शर्म आती है!’ बाद में, खुशबू ने बच्ची के साथ कई और वीडियो पोस्ट किए। आखिरी वीडियो में खुशबू अस्पताल में बच्ची के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही थी।


खुशबू वीडियो में बच्ची से कहती हैं, ‘तुम बहुत खास बच्ची हो। उन्होंने तुम्हें मारने की कोशिश की, लेकिन तुम नहीं मरी।’ कैप्शन में खुशबू ने लिखा, ‘इंसान का दिल भी क्या है? मुझे उसकी याद आएगी। पुलिस ने उसके माता-पिता को ढूंढ लिया है। पुलिस और मेडिकल सहायता के लिए धन्यवाद।’ 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)



यह खबर भी पढ़ें: Mardaani 3: फिर 'मर्दानी' बनकर लौटेंगी रानी मुखर्जी, अगले साल फरवरी में रिलीज होगी 'मर्दानी 3'


खुशबू पाटनी के बारे में
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं। अब वह एक फिटनेस कोच हैं। वह अभिनेत्री दिशा पटानी की बड़ी बहन हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया पर खुशबू के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। खुशबू के सोशल मीडिया पर लगभग एक मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed