फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director vivek agnihotri announced the changed title of his film the delhi files as the bengal files

The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का बदला टाइटल, अब ‘द बंगाल फाइल्स’ होगा नाम

Tue, 10 Jun 2025 12:24 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 10 Jun 2025 12:24 PM IST
सार

The Bengal Files: फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का टाइटल बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स’ कर दिया गया है। इस फिल्म का टीजर जल्द होगा रिलीज और जानिए कब रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन
Director vivek agnihotri announced the changed title of his film the delhi files as the bengal files
द बंगाल फाइल्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक और निर्माता विवेक अग्निहोत्री इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ से चर्चा में हैं। हालांकि, अब इस फिल्म को नए टाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब फिल्म का नाम 'द बंगाल फाइल्स' होगा। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख का भी एलान किया है। वहीं यह फिल्म सिनेमाघरों में कब आएगी ये भी बताया है। जानिए।

विज्ञापन


नए टाइटल के साथ रिलीज होगी फिल्म
'द कश्मीर फाइल्स' के चर्चित निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। निर्देशक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि बड़ी घोषणा अब उनकी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' का नाम 'द बंगाल फाइल्स' होगा। यानी कि फिल्म अब नए नाम के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)


कब आ रही फिल्म?
टाइटल बदलाव के एलान के साथ ही निर्देशक ने 'द बंगाल फाइल्स' फिल्म को लेकर दो और बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म का टीजर 12 जून 2025 को ठीक 12 बजे दोपहर में रिलीज किया जाएगा। यानी कि फिल्म की कहानी से पर्दा जल्द ही उठने वाला है। इसके अलावा फिल्म की तारीख की भी घोषणा हो चुकी हैं। यह फिल्म सिनेमाघरो में 5 सितंबर को दस्तक देगी। वहीं, आपको बताते चलें कि 'द बंगाल फाइल्स' को पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज किया जाना था, जिसे अब बदल दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Maa Song Humnava: काजोल की फिल्म 'मां' का सॉन्ग 'हमनवा' रिलीज, अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो

विवेक अग्निहोत्री के बारे में
विवेक अग्निहोत्री को लीग से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। निर्देशक की ‘द बंगाल फाइल्स’ तीसरी फिल्म होनी वाली है, जो सच्ची घटना पर आधारित होगी। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में ‘द ताशकंद फाइल्स’ और 2022 में ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में बनाई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed