फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Sanjay Leela Bhansali criticized by a Pakistani girl on social media for his web series Heeramandi

Heeramandi: पाकिस्तानी लड़की की आलोचना के लपेटे में आए संजय लीला भंसाली, 'हीरामंडी' में गिनाई कई सारी कमियां

Mon, 06 May 2024 09:20 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 09:20 AM IST
सार

एक पाकिस्तानी लड़की ने वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की इसके समय, स्थान, भाषा और पोशाक को लेकर आलोचना की है। उन्होंने संजय लीला भंसाली की इस रचना में कई कमियां निकाली है।

विज्ञापन
Director Sanjay Leela Bhansali criticized by a Pakistani girl on social media for his web series Heeramandi
वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसमें कई कलाकारों ने काम किया है। भंसाली की हर एक फिल्म चर्चा में रहती हैं। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से उन्होंने वेब सीरीज में डेब्यू किया है। उनकी फिल्मों की तरह ही यह सीरीज भी चर्चा के केंद्र में है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी दर्शक ने जमकर की आलोचना
हाल ही में, एक पाकिस्तानी दर्शक ने 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की इसके समय, स्थान और पोशाक को लेकर आलोचना की है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हम्द नवाज नाम की एक यूजर ने इस सीरीज को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा, "अभी हीरामंडी देखी। इसमें हीरामंडी के अलावा सब कुछ मिल गया। मेरा मतलब है कि या तो अपनी कहानी 1940 के लाहौर में सेट न करें और अगर आप ऐसा करते हैं तो फिर इसमें आगरा के लैंडस्केप, दिल्ली की उर्दू, लखनऊ की पोशाकें और 1840 का माहौल न दिखाएं। मेरा लाहौरीपन  इसे ऐसे नहीं देख सकता।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाषा पर भी खड़े किए सवाल
हम्द नवाज ने सीरीज की भाषा को लेकर भी सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि 1940 में औसतन लाहौरी लोग उर्दू बोलते ही नहीं थे। वे पंजाबी भाषा बोला करते थे। इसके अलावा उन्होंने सीरीज में महिला किरदारों द्वारा पहने गए गहनों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वैश्याओं के पास कभी भी इतने गहनों को खरीदने की वित्तीय सुरक्षा नहीं थी। उन्होंने कहा कि हीरामंडी ग्लैमर की गली नहीं थी, बल्कि शोषण, गुलामी और गरीबी की गली थी। वहां जो लोग रहते थे, वे सभी कम से कम वैसा दिखने के हकदार है, जैसा वे दिखते थे।

Manjummel Boys: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर मचाया ‘मंजुम्मल बॉयज’ ने धमाल, जानें दर्शकों को क्यों भा गए यह दो सीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed