फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   malayalam movie Manjummel Boys released on OTT fans are praising these two scenes of this survival drama film

Manjummel Boys: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर मचाया ‘मंजुम्मल बॉयज’ ने धमाल, जानें दर्शकों को क्यों भा गए यह दो सीन

Mon, 06 May 2024 08:46 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 08:46 AM IST
सार

‘मंजुम्मल बॉयज’ के जिन दो सीन को लोग पसंद कर रहे हैं, वे श्रीनाथ भासी के किरदार सुभाष से जुड़े हुए है। लोग इन दोनों दृश्यों पर खूब बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
malayalam movie Manjummel Boys released on OTT fans are praising these two scenes of this survival drama film
फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों की तरह की यहां भी फिल्म का जलवा बरकरार है। लोग इस फिल्म का जमकर आनंद ले रहे हैं। यह एक सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है। ओटीटी के दर्शक इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खास तौर पर इसके दो सीन की सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन


'मैदान' की कमाई में उछाल, फेल हुई 'रुसलान', जानें BMCM का हाल
विज्ञापन


श्रीनाथ भासी के किरदार वाले सीन को देख दंग है दर्शक 
‘मंजुम्मल बॉयज’ के जिन दो सीन पर बात की जा रही है, वे श्रीनाथ भासी के किरदार सुभाष से जुड़े हुए है। एक सीन क्लाइमैक्स का है, जिसमें सुभाष को बचाया जाता है। निर्देशक ने इस दृश्य में कमल हासन की फिल्म का गाना इस्तेमाल किया है। गाने का नाम 'कम्मानी' है, जो 'गुना' फिल्म में सुनने को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Karan Johar: 'जब इंडस्ट्री के लोग ही...', अपना मजाक उड़ता देख दुखी हैं करण जौहर, सोशल मीडिया पर सुनाई खरी खोटी

इस सीन की भी हो रही है तारीफ
इसके अलावा दूसरा सीन वह है, जिसमें सुभाष के बचपन से लेकर उसके गुफा में फंसने तक के ट्रांजिशन को दिखाया गया है। लोग इसे देखकर दंग हैं और इसे सिनेमा का चमत्कार बता रहे हैं। कुल मिलाकर ‘मंजुम्मेल बॉयज’ झोली भर-भरकर वाहवाही लूट रही है।

Game Changer: कुछ ऐसा रहेगा 'गेम चेंजर' के प्रमोशन का प्लान! जानें लोकसभा चुनाव 2024 का क्या है कनेक्शन?

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
‘मंजुम्मल बॉयज’ का निर्देशन चिदंबरम ने किया है। इसे 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसे हाल ही में, ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें दोस्तों के एक समूह की कहानी को दिखाया गया है, जो छुट्टी मनाने जाते हैं, लेकिन एक गुफा में फंस जाते हैं। मालूम हो कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के पोस्ट-प्रोडक्शन पर बड़े स्तर पर चल रहा है काम, जानिए क्यों पड़ी तीन यूनिट की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed