फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director raj shaandilyaa says why did not cast Nushrat Bharucha in Dream Girl 2

Nushrat Bharucha: इस वजह से 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा नहीं बन पाईं नुसरत भरूचा, निर्देशक ने किया खुलासा

Fri, 18 Apr 2025 05:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

Nushrat Bharucha in Dream Girl 2: नुसरत भरूचा फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा नहीं होंगी। हाल ही में उन्होंने इस पर दुख जताया था। अब इस पर निर्देशक ने अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
Director raj shaandilyaa says why did not cast Nushrat Bharucha in Dream Girl 2
नुसरत भरूचा, अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा थीं। लेकिन 'ड्रीम गर्ल 2' में उनकी जगह पर अनन्या पांडे को लिया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में नुसरत भरूचा ने फिल्म में उन्हें न लिए जाने पर दुख जताया था। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में फिल्म के निर्देशक राज शांडिलिया ने नुसरत के बयान पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

इसलिए बदल दी फिल्म की कास्ट
राज शांडिलिया ने बताया कि अयुष्मान खुराना, मनोज सिंह और अनु कपूर को फिल्म में क्यों रखा गया है। उन्होंने बताया कि ड्रीम गर्ल 2 सीक्वल नहीं है बल्कि फ्रेंचाइजी फिल्म है। अगर ये सीक्वल होती तो नुसरत को इसमें लिया जाता। जब नुसरत और आयुष्मान मिल गए तो ड्रीम गर्ल की कहानी खत्म हो गई। हम दूसरी स्टोरी बताना चाहते थे, इसलिए अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना और अनु कपूर को लिया है।
Jab We Met: 'जब वी मेट' के लिए बॉबी ने इन तीन लोगों को किया था राजी, फिर भी नहीं मिल पाई थी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Director raj shaandilyaa says why did not cast Nushrat Bharucha in Dream Girl 2
ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक ने नुसरत भरूचा को दी सफाई
फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि इसमें निराश होने वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा 'नुसरत ने एक बार हमसे पूछा था कि मैं ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा क्यों नहीं हूं? मैंने उनको भी यही जवाब दिया था। मैंने उन्हें बताया था कि कहानी के हिसाब से हम नई लड़की चाहते थे। इसमें मायूस होने वाली कोई बात नहीं है। जब हम तीसरा पार्ट बनाएंगे, तो इसमें दूसरी लड़की को लेंगे।' निर्देशक ने नुसरत को अपनी दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि वह नई फिल्म के लिए उनसे संपर्क करेंगे।
कन्नप्पा अभिनेता ने दक्षिण के स्टार्स को दी सलाह, बोले- हिंदी पट्टी के दर्शकों का इस बात के लिए मानें एहसान

विज्ञापन

नुसरत भरूचा ने क्या कहा था?
नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में, नुसरत ने ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे को लिए जाने के बारे में कहा 'इससे मुझे और भी ज्यादा दुख हुआ कि मैं अपने ही सीक्वल का हिस्सा नहीं हूं। फिल्म में हर दूसरा कलाकार वही है, सिर्फ लड़की को छोड़कर। ठीक है, कोई समस्या नहीं है। मैं किसी ऐसी चीज से नहीं लड़ सकती जिसके बारे में मुझे पता है कि वह बदलने वाली नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed