फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Nag Ashwin told how long will it take for the second part of Kalki 2898 AD to come

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे पार्ट को आने में कितना समय लगेगा, निर्देशक नाग अश्विन ने दिया जवाब

Mon, 05 Aug 2024 12:21 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 12:21 PM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' के निर्देशक नाग अश्विन ने बताया कि इसके दूसरे पार्ट को पहले पार्ट की तुलना में रिलीज होने में  कितना समय लगेगा।
 

विज्ञापन
Director Nag Ashwin told how long will it take for the second part of Kalki 2898 AD to come
नाग अश्विन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'कल्कि 2898 एडी' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों को बटोर रही है। रविवार को भी फिल्म ने 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म का पहला भाग टिकट खिड़की पर धमाल मचा चुका है और अब दर्शकों की निगाहें इसके दूसरे भाग पर टिकी हुई है। हाल ही में, फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने दूसरे पार्ट को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

Director Nag Ashwin told how long will it take for the second part of Kalki 2898 AD to come
नाग अश्विन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक नाग अश्विन ने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में बताया कि उन्हें उम्मीद है कि दूसरे भाग को देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट को शूट करने और उसे सिनेमाघरों तक पहुंचाने में कम वक्त लगने की उम्मीद है।

Vicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे ने मनाया विक्की जैन का जन्मदिन, शानदार पार्टी में दिखा सितारों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

Director Nag Ashwin told how long will it take for the second part of Kalki 2898 AD to come
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

जब 'कल्कि 2898 एडी' को शूट किया जा रहा था, तब ही इसके दूसरे भाग की भी थोड़ी बहुत शूटिंग कर ली गई थी। नाग अश्विन ने बताया कि लगभग 20 दिन की शूटिंग पहले ही कर ली गई थी। हालांकि, फिल्म को पूरा करने के लिए इसके कई पहलुओं पर काम करते-करते एक लंबा रास्ता तय किया जाना है।

Farah Khan: 'उनके मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं थी', मां को याद कर भावुक हुईं फराह, साझा किया नोट

विज्ञापन

Director Nag Ashwin told how long will it take for the second part of Kalki 2898 AD to come
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 759.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 1,000 करोड़ रुपये को पार कर गई है। फिल्म ने पांचवे हफ्ते में 12.1 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हसन ने अभिनय किया है और एसएस राजामौली, दुलकर सलमान और विजय देवरकोंडा कैमियो करते नजर आए थे। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी।

Naezy: बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद मुंबई में फैन मीट के लिए पहुंचे नैजी, फैंस ने रैपर को गिफ्ट किया आईफोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed