{"_id":"66434cb00e1f3f15da0bfe55","slug":"director-choreographer-farah-khan-told-escalating-entourage-costs-of-bollywood-actors-are-waste-of-money-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farah Khan: सितारों की लंबी चौड़ी टीम के खर्च से नाखुश हैं फराह, बताया पैसों की बर्बादी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Farah Khan: सितारों की लंबी चौड़ी टीम के खर्च से नाखुश हैं फराह, बताया पैसों की बर्बादी
Tue, 14 May 2024 05:06 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 14 May 2024 05:06 PM IST
सार
मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान के एक बयान पर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने सितारों के साथ आने वाली उनकी निजी टीम के खर्चों पर नाखुशी जताई है। उन्होंने इसे पैसे की बर्बादी बताया है।
विज्ञापन
फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फराह खान हिंदी सिनेमा की मशहूर हस्ती हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर की थी। उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। अपने करियर के अगले पड़ाव में उन्होंने निर्देशन में कदम रखा। फिल्म 'मैं हू्ं ना' से उन्होंने बतौर निर्देशक अपनी नई पारी की शुरुआत की थी। फिलहाल वह अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अदाकारों के साथ चलती उनकी लंबी चौड़ी टीम को और उनके बढ़ते खर्चों पर बात की है।
विज्ञापन
सितारों की टीम के खर्च पर हो नियंत्रण
उन्होंने कहा,'मैं इंडस्ट्री में एक बदलाव लाना चाहूंगी कि अभी सितारो के साथ उनकी टीम का खर्च काफी बढ़ गया है। एक अभिनेत्री नौ लोगों की टीम के साथ आती हैं। वहीं, एक अभिनेता अपने साथ आठ लोगों की टीम लेकर आता है। ये पैसे की बर्बादी है। इन पैसों का फिल्म मे कहीं से भी उपयोग नहीं हो पाता। इसे थोड़ा नियंत्रित करना काफी आवश्यक है। वो निर्माताओं पर काफी भारी पड़ता है'।
विज्ञापन
Naseeruddin Shah: 'कोरियाई फिल्में बॉलीवुड से 100 गुना बेहतर हैं', नसीरुद्दीन का हिंदी सिनेमा पर तंज, हुए ट्रोल
विज्ञापन
पहले सबकुछ निजी संबंधों पर निर्भर था
फराह ने मौजूदा हालातों से बेहतर पहले के समय को बताया है। उन्होंने कहा कि पहले इंडस्ट्री निजी संबंधों पर ज्यादा निर्भर रहती थी। उन्होंने कहा कि पहले किसी चीज की आवश्यकता महसूस होने पर वह सीधा अभिनेता से बात कर सकती थीं। हालांकि, आजकल उन्हें अभिनेताओं तक पहुंचने से पहले कई पड़ावों को पार करना पड़ता है। इस कड़ी में पहले मैनेजर का सब मैनेजर फिर मैनेजर और आखिर में स्टार के काम की देखभाल करने वाली एजेंसी। फराह इससे काफी नाखुश हैं, उनका मानना है कि इसे आपसी संबंधों में भी दूरी आई है। हालांकि, इस दौरान इंडस्ट्री में आए सकरात्मक बदलावों पर भी उन्होंने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आज इंडस्ट्री काफी ज्यादा व्यवस्थित रुप से काम करती है। लोग समय पर आते हैं। सब कुछ पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता है, कोई किसी का पैसा नहीं खा सकता है।
Auron Mein Kahan Dum Tha: कान फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी तब्बू-अजय देवगन की फिल्म की झलक, निर्माता ने जताई खुशी
एक दिन में स्टार पर है लाखों का खर्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पॉट ब्वॉय औसतन एक दिन के लिए 25000 रुपये लेता है। वहीं, एक निजी सुरक्षा कर्मी लगभग 15 हजार रुपये तक लेता है। इनके अलावा एक स्टाईलिस्ट को एक लाख रुपये तक देने पड़ते हैं। इस तरह से अगर सभी खर्चों को मिला दें तो एक स्टार पर एक दिन का खर्च लगभग 20 से 22 लाख रुपये तक पड़ जाता है।
अभिनेत्रियों ने निभाया था वेश्या का किरदार