फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn and Tabu starrer film Auron Mein Kahan Dum Tha sneak peek at Cannes Bharat Pavilion

Auron Mein Kahan Dum Tha: कान फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी तब्बू-अजय देवगन की फिल्म की झलक, निर्माता ने जताई खुशी

Tue, 14 May 2024 04:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 May 2024 04:45 PM IST
सार

कान फेस्टिवल में आगामी बॉलीवुड फिल्म 'औरों में कहां दम था' की झलक दिखाई जाएगी। इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Ajay Devgn and Tabu starrer film Auron Mein Kahan Dum Tha sneak peek at Cannes Bharat Pavilion
औरों में कहां दम था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल आज 14 मई से शुरू हो गए हैं। यहां भारतीय फिल्में और फिल्म निर्माता देश की प्रतिभाओं से रूबरू कराएंगे। कान फेस्टिवल का 77वां संस्करण 25 मई तक चलेगा। इसमें तब्बू और अजय देवगन की आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की झलक दिखाई जाएगी। कान के भारत पवेलियन में फिल्म की झलक देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन और तब्बू की रोमांटिक म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म की स्नीक पीक कान में 17 मई को विशेष रूप से दिखाई जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। वहीं, इसका इसका संगीत ऑस्कर विजेता कंपोजर एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है। यह फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

Double ISmart: राम पोथिनेनी की 'डबल आईस्मार्ट' के टीजर के रनटाइम से उठा पर्दा, फिल्म के नए पोस्टर ने मचाई धूम
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ फिल्मों का हुआ चयन
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में भारत से नौ फिल्में आधिकारिक रूप से चयनित हुई हैं। वहीं, इस साल फेस्टिवल के प्रतिष्ठित पाम डिओर पुरस्कार (गोल्डन पाम अवॉर्ड)  के लिए भारतीय निर्माता पायल कपाड़िया की फिल्म  'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' भी रेस में शामिल है। पिछले 30 वर्षों में कान के इस सेक्शन में पहुंचने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। 
Cannes Records: पिछले 78 साल में बने कई अजब-गजब रिकॉर्ड कान फिल्म फेस्टिवल में, जानिए टॉप 5 के बारे में यहां

प्रोड्यूसर श्रेयांस हीरावत ने जताई खुशी
कान फेस्टिवल में 'औरों में कहां दम था' की झलक दिखाए जाने को प्रोड्यूसर श्रेयांस हीरावत ने कहा, 'मैं अपनी अगली कुछ दिलचस्प फिल्मों के साथ कान फिल्म मार्केट में मौजूद रहूंगा। विशेष रूप से कान प्रतिनिधियों के लिए भारत पवेलियन में 'औरों में कहां दम था' की एक झलक साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यहां इंडस्ट्री के पेशेवरों और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखना अच्छा होगा'। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी नजर आएंगे। 
Biju Vattappara Death: मलयालम फिल्म निर्माता और लेखक बीजू वट्टप्पारा का निधन, 54 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed