Dimple Kapadia: जब डिंपल कपाड़िया की इस बात पर खफा हो गए थे काका, कहा था- 'अब तुम मुझे सिखाओगी?'
डिंपल कपाड़िया ने फिल्म 'बॉबी' के बाद करियर से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, उन्होंने वापसी की थी। कमबैक के बाद उन्होंने काका के साथ फिल्म 'जय शिव शंकर' में काम किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की शादी राजेश खन्ना से हुई। डिंपल का जब काका के साथ विवाह हुआ तब वे टीनएज में थीं। दोनों की उम्र में भी काफी फासला था। शादी के बाद इनके परिवार में दो बेटियों- ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना का जन्म हुआ। बेटियों के जन्म के बाद डिंपल कपाड़िया ने अभिनय से ब्रेक ले लिया था। इस दौरान इनकी शादीशुदा जिंदगी में भी कुछ कड़वाहट घुल गई थी और अलग रहने लगे थे। रिश्तों में भले खटास घुल गई थी, लेकिन राजेश खन्ना को डिंपल कपाड़िया सपोर्ट करती रहीं। लेकिन, एक बार कुछ ऐसा हुआ कि राजेश खन्ना का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
कुछ दिक्कतों से जूझ रहे थे काका
एक पुराने इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने 'बॉबी' फिल्म के बाद करियर छोड़ने के अपने फैसले पर बात की थी। इस दौारन उन्होंने राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। मालूम हो कि राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल कपाड़िया फिर काका के पास लौट आई थीं। 1990 में उन्होंने साथ में 'जय शिव शंकर' फिल्म भी की। डिंपल कपाड़िया ने उस फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म अच्छी चल रही थी, लेकिन कुछ आर्थिक समस्याएं थीं।
डिंपल कपाड़िया ने दिया था यह सुझाव
डिंपल कपाड़िया ने आगे कहा,'एक बार जब हम शूटिंग कर रहे थे, तब काका की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें बालकनी में आकर प्रेस से मुलाकात करते हुए हाथ हिलाना था। मैंने उन्हें अपना शॉल और धूप का चश्मा दिया और बड़ी विनम्रता से कहा, ‘काकाजी, जब आप बाहर जाएं, तो सीधे न देखें, आपकी साइड प्रोफाइल बेहतर दिखती है'।
Abhishek Banerjee: ‘वेदा’ के प्रधानजी की ‘स्त्री 2’ ने बचाई इज्जत, पढ़िए करण की फिल्म से निकाले जाने का किस्सा
काका का पारा हो गया था हाई
अभिनेत्री ने आगे बताया, 'मेरे यह कहने पर उन्होंने बस मेरी तरफ देखा और सख्ती से कहा, ‘अब तुम मुझे सिखाओगे?’ मैं बहुत डर गई, मैंने हाथ जोड़कर माफी मांगी'। डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना के स्टारडम और फिर उसमें आई गिरावट पर भी कई बार बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, 'यह मेरी जिंदगी में पहली बार असफलता का सामना था, जब कोई सफल व्यक्ति टूट जाता है तो उसकी हताशा पूरे परिवेश को घेर लेती है। यह एक दयनीय दृश्य था, जब राजेश सप्ताह के अंत में कलेक्शन के आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन लोगों में हिम्मत नहीं थी कि वे आकर उन्हें बता सकें'।
Comedy Movies: सिनेमाघरों में नहीं रुकेगा ठहाकों का सिलसिला, ये कॉमेडी फिल्में हंसा-हंसा कर करेंगी बुरा हाल