Diljit Dosanjh: कियारा आडवाणी को लेकर दिलजीत दोसांझ ने कह दी थी ऐसी बात, बोले- 'वो परफेक्ट मैरिज मटेरियल हैं'
गायक दिलजीत दोसांझ अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ फिल्म गुड न्यूज में काम कर चुके हैं। एक बातचीत के दौरान दिलजीत ने कियारा को लेकर ऐसी बात कह दी थी, जिसके बाद कियारा ब्लश करने लगी थीं। साथ ही कियारा को दिलजीत ने परफेक्ट मैरिज मटेरियल बताया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अपने गानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोसांझ के गानों को काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों वह पेरिस कॉन्सर्ट में बिजी हैं। दिलजीत गानों के साथ अपनी फिल्मों के कारण भी चर्चा में रहे हैं। वह अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ 'गुड न्यूज' फिल्म कर चुके हैं। इस फिल्म में कियारा के साथ काम करने के बाद दिलजीत ने कियारा को लेकर एक खुलासा किया था। आइए आपको बताते हैं कियारा को लेकर दिलजीत ने क्या बातें कही थीं।
कियारा आडवाणी में 'मैरिज मटेरियल'
निर्देशक राज मेहता की डेब्यू फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अपने सह कलाकार अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा आडवाणी के साथ एक इंटरव्यू में बात की थी। इस दौरान दिलजीत से पूछ गया कि उन्होंने कियारा को 'परफेक्ट मैरिज मटेरियल' कैसे बताया। अक्षय ने बीच में रोककर सवाल किया कि अगर वो कियारा से शादी करने के लिए सोचे और कियारा को अपनी मां के पास ले जाएं तो क्या होगा।
Hrithik Roshan: इटली से लगातार लीक हो रहे वॉर 2 के शूटिंग वीडियो, अब खतरनाक स्टंट करते नजर आए ऋतिक
'कियारा बहुत अच्छी हैं'
दिलजीत दोसांझ ने इसके जवाब में कहा, 'वह बहुत ही अच्छी हैं, जैसा कि सब बोल रहे हैं वो बच्चे के लिए भी तैयार हैं। कियारा इस बात पर काफी ब्लश करने लगी थीं। उन्होंने इस पर तुरंत जवाब दिया कि हम पूरी तरह तक गुड न्यूज का प्रमोशन कर रहे हैं।
Alia Bhatt: रणबीर कपूर ने बेटी राहा के लिए सीखी मलयालम में लोरी, आलिया भट्ट बोलीं- 'उन्नी वावा वो'
भारत में कॉन्सर्ट करेंगे दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। भारत के 10 शहरों में अक्तूबर से दिसंबर तक ‘दिल-लुमिनाती’ इंडिया टूर कॉन्सर्ट करने वाले हैं। इसकी शुरुआत 26 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगी। दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट ने 'जिगरा' के लिए साथ मिलकर 'चल कुड़िए' गाना गाया है। फिल्म 'जिगरा' 11 अक्तूबर 2024 को रिलीज होने वाली है।