{"_id":"6752f946f33bf763a60203c8","slug":"dil-luminati-india-tour-diljit-dosanjh-enjoys-filter-coffee-and-ghee-podi-idli-in-iconic-rameshwaram-cafe-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: दिलजीत ने रामेश्वरम कैफे में पी फिल्टर कॉफी, कई तरह के डिश का उठाया लुत्फ; शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: दिलजीत ने रामेश्वरम कैफे में पी फिल्टर कॉफी, कई तरह के डिश का उठाया लुत्फ; शेयर किया वीडियो
Fri, 06 Dec 2024 06:47 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 06 Dec 2024 06:47 PM IST
सार
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने अपने बेंगलुरु दौरे के दौरान रामेश्वरम कैफे में कई तरह की डिश और मशहूर फिल्टर काफी का आनंद उठाया। अभिनेता ने एक वीडियो साझा कर अपने इन खास पलों को साझा किया।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल-लुमिनाती इंडिया टूर पर हैं। मौजूदा समय में वह बेंगलुरु में हैं। यहां पहुंचते ही वह सीधा मशहूर रामेश्वरम कैफे पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने कई तरह डिश का आनंद उठा और अपनी इस यात्रा को यादगार बनाया।
घी पोडी इडली का उठाया लुत्फ
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की। इस क्लिप की शुरुआत दिलजीत के पंजाब एयरपोर्ट से रवाना होने और बेंगलुरु पहुंचने से होती है। उतरने के बाद, वह सीधे रामेश्वरम कैफे गए, जहां उन्होंने अपनी कार में आराम से उनकी प्रसिद्ध घी पोडी इडली का आनंद लिया। वीडियो में दिलजीत को एक कुरकुरे डोसा का स्वाद लेते और पारंपरिक फिल्टर कॉफी के साथ इसे खत्म करते हुए देखा गया।
Vicky Kaushal: एक नहीं बल्कि तीन पौराणिक किरदारों में नजर आएंगे विक्की कौशल, छावा-महावतार और अश्वत्थामा शामिल
विज्ञापन
कोलकाता शो में जीता दिल
दिसंबर की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ ने अपने 'दिल-लुमिनाती टूर 2024' के हिस्से के रूप में शनिवार को कोलकाता में एक शानदार प्रदर्शन किया। जबकि उनके कॉन्सर्ट ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान उन्होंने कोलकाता के क्रिकेट के प्रति प्रेम और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम का जिक्र किया। दिलजीत ने कॉन्सर्ट के दौरान कहा, “यह बहुत प्यारा नारा है और खासकर जब से यह शाहरुख खान सर की टीम है, तो यह शानदार होने के लिए बाध्य है। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। यह नारा एक अद्भुत संदेश भी देता है- कड़ी मेहनत करें और अपनी टीम के साथ लड़ें। और चाहे आप कहीं भी हों, सौ प्रतिशत देना हमारा कर्तव्य है। इसलिए, यदि आप 199 प्रतिशत प्रयास करते हैं, तो जीत के आपके पास आने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।”
इन शहरों में होगा दिलजीत का दौरा
दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाती इंडिया टूर अन्य शहरों में भी जारी रहेगा, जिसमें 8 दिसंबर को इंदौर, 14 दिसंबर को चंडीगढ़ और 29 दिसंबर को गुवाहाटी शामिल है।
Tamannah Bhatia Nora Fatehi: तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही की गजब बेइज्जती, इन गायकों ने लगा दी परफॉरमेंस पर रोक

View this post on Instagram