फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar in trouble before releasing karachi police officer chaudhary aslam wife gives threats to film

Dhurandhar: रिलीज से पहले फिल्म ‘धुरंधर’ की बढ़ी मुश्किलें, पाकिस्तान पुलिस के अफसर की पत्नी ने दी चेतावनी

Sun, 30 Nov 2025 02:56 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 30 Nov 2025 02:56 PM IST
सार

Dhurandhar: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों चर्चा में है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। अब पाकिस्तान के दिवंगत पुलिस अधिकारी चौधरी असलम की पत्नी ने फिल्म पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Dhurandhar in trouble before releasing karachi police officer chaudhary aslam wife gives threats to film
धुंरधर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में कराची के दिवंगत पुलिस अधिकारी चौधरी असलम के किरदार को दिखाया गया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अब उनकी पत्नी नौरीन असलम ने फिल्म के मेकर्स को कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी है। पढ़िए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
आपको बताते चलें कि फिल्म 'धुरंधर' में संजय दत्त ने कराची के दिवंगत पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है। बताया जाता है कि उन्हें क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जाना जाता था। अब पीटीआई के हवाले से खबर है कि दिवंगत अधिकारी की पत्नी नौरीन असलम ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में उनके पति की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया या बदनाम किया गया तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 19 से एविक्शन के बाद अशनूर कौर ने किस पर कसा तंज? फैंस भी सपोर्ट में उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत अधिकारी की पत्नी ने ट्रेलर पर जताई आपत्ति
पीटीआई से बातचीत में दिवंगत पुलिस अधिकारी की पत्नी ने फिल्म 'धुंरधर' के ट्रेलर के डायलॉग पर आपत्ति जताई, जिसमें असलम को शैतान और जिन्न की संतान बताया गया। दिवंगत अधिकारी की पत्नी ने कहा, 'हम मुसलमान हैं और ऐसे शब्द न केवल असलम के लिए बल्कि उनकी मां के लिए भी अपमानजनक हैं, जो एक सरल, ईमानदार महिला थीं। अगर मैं देखूंगी कि फिल्म में मेरे पति को गलत तरीके से दिखाया गया है या उनके खिलाफ कोई दुष्प्रचार किया गया है, तो मैं निश्चित रूप से सभी प्रकार के कानूनी कदम उठाऊंगी।’

कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में दमदार स्टारकास्ट नजर आने वाले हैं। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed