बिग बॉस 19 से एविक्शन के बाद अशनूर कौर ने किस पर कसा तंज? फैंस भी सपोर्ट में उतरे
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ से टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर बाहर हो चुकी हैं। इस एविक्शन से उनके फैंस नाराज हैं। अब अशनूर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने एविक्शन को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 19 में अशनूर कौर को एक गलती करना भारी पड़ गया। इस वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा है। अब अशनूर का रिएक्शन इस मामले में सामने आया है। इस टीवी एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। इसके जरिए वह किसको टारगेट कर रही हैं, जानिए?
रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने फिनाले वीक की तरफ बढ़ रहा है। इससे पहले ही टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर शो से बाहर हो चुकी हैं। दरअसल, एक टास्क के दौरान उन्होंने प्रतियोगी तान्या मित्तल को मारने की कोशिश की। बिग बॉस के नियम के अनुसार शो में किसी पर हाथ उठाना मना है। यही कारण हैं कि अशनूर कौर घर से बाहर हुईं। अब अशनूर कौर ने ट्विटर पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। जिसमें वह तंज भरे अंदाज में बात कर रही हैं।
अशनूर ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
अशनूर कौर ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट की, जिसमें वह पंजाबी में लिखती हैं, ‘तो क्या हुआ अगर मैंने ठोकर खाई? मंजिल तक पहुंचने का रास्ता कभी रुकता नहीं। लेकिन लोग जो कहते हैं वो मेरी कहानी नहीं।’ इस क्रिप्टिक मैसेज के जरिए वह कहीं ना कहीं यह कहने की कोशिश कर रही हैं, जो कुछ शो में उनके लिए कहा गया, वह सच नहीं है।
|| Dig vi pai taan ki hoya,
— Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur03) November 29, 2025
manzil taan rukdi nahi…
Log ki kahinde,
oh meri kahaani nahi ||
फैंस ने भी एक्ट्रेस को सपोर्ट दिया
अशनूर की पोस्ट पर उनके फैंस ने रिएक्शन दिया। फैंस का कहना था कि अशनूर ने अच्छा गेम बिग बॉस 19 में खेला। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वह अशनूर पर प्राउड फील करते हैं। अशनूर के सपोर्ट में फैंस ने पूरा कमेंट सेक्शन ही भर दिया।
You played with grace, strength, and dignity, Ashnoor. Eviction can never define your worth. You shined every single day, and we are so proud of you baby🥹Keep going girl your journey is just beginning. just remember this:the whole world is here to love you baby girl💖#abhinoor
— jiyaaaa🐰 (@NafisaI22558568) November 29, 2025
Truee yaarrr!! ❤️❤️🔥🔥
— Pravneet Kaur (@Prav_0105) November 29, 2025
You played really well n gave your best...handled every situation gracefully....
Proud of you girl 🧿
Sending all the love n positive vibes 🩷🎀💫